New Electric Scooter: दमदार रेंज वाले GT Soul और GT One स्कूटर हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

New Electric Scooter: लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है, जिसके चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ने लगी है। इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक कारों की भी बाजार में बहुत मांग है। लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ भी रूख करने लगे है। इसी बीच इलेक्टि्क GT Force (इलेक्ट्रिक वीइकल स्टार्टअप जीटी फोर्स ) ने भारत में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर GT Soul और GT One को लॉन्च किया है। ये दोनो ही स्कूटर्स बेहद ही शानदार डिजाइन में बाजार में आए है। अच्छे लुक और फीचर्स के साथ ही 65 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज वाले ये स्कूटर बजट ग्राहकों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन्स है।
GT Soul and GT One Electric Scooter: Features
भारतीय बाजार में दो और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की एंट्री हो गई है, जिनकी लुक-फीचर्स और बैटरी रेंज बड़ी दमदार है। एक लंबे इंतजार के बाद इलेक्ट्रिक वीइकल स्टार्टअप जीटी फोर्स (GT Force) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर जीटी सोल और जीटी वन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इनकी फ्रेम की बात करें तो ये एकदम पावरफुल ट्यूबलर फ्रेम पर बनाए गए हैं। और दोनों स्कूटर लो-स्पीड के साथ आए है।इनकी रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज पर इनकी बैटरी रेंज 60-65 किलोमीटर तक की है। बहुत सी शानदार फीचर्स इन GT Soul and GT One Electric Scooter में ग्राहकों के लिए दी गई है।
GT One में दो बैटरी ऑप्शन्स में है एक है Lead 68V 28 Ah बैटरी और दूसरी Lithium 48V 24Ah बैटरी ऑप्शन में है। जहां इनकी रेंज 50-60 किलोमीटर प्रति चार्ज और लीथियम पर 60-65 किलोमीटर है। इसके शानदार फीचर्स की बात करें तो ये पार्किंग मोड, पार्किंग मोड, पार्किंग मोड, एंटी थेफ्ट अलार्म, मोबाइल चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, मेंरिवर्स मोड दिए गए है। इनके डुअल ट्यूब तकनीक के साथ एक फ्रंट हाइड्रोलिक और बेजोड़ टेलिस्कोपिक डबल शॉकर भी दिया गया है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटरऔर क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में जीटी फोर्स ने जीटी वन के डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क की बात करें तो इसका विस्तार लगभग 80 शहरों में कर लिया गया है और 100 से ज्यादा डीलरशिप भी इसमें शामिल हैं। जीटी वन इलेक्ट्रिक स्कूटर मैट रेड, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इसकी मोटर पर डेढ़ साल की वारंटी, लीड बैटरी पर 1 साल की वारंटी और लिथियम-आयन बैटरी पर 3 साल की वारंटी दी गई है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जीटी सोल (GT Soul) और जीटी वन (GT One) पेश किए हैं। इन दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 49,996 रुपये और 59,800 रुपये रखी गई हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: