Hyundai Creta Waiting Period: दिवाली के शुभ मौके पर कार ग्राहकों के लिए वाहन कंपनियां नए मॉडल पेश करती हैं। इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा भी शामिल है, जिसकी नजर इस वक्त अपने खरीदार पर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कार की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि कंपनी को वेटिंग पीरियड भी बढ़ाना पड़ गया है। तो अगर आप भी इस दिवाली हुंडई क्रेटा को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जानना जरूरी होगा कि हुंडई की इस कार को खरीदने के लिए अलग-अलग शहरों में कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है। आइए जानते हैं…
कितना है वेटिंग पीरियड?
अगर आप मुंबई के रहने वाले हैं और वहां हुंडई क्रेटा को खरीदने जा रहे हैं तो बिल्कुल भी देरी न करें। दरअसल, इस कार को आप 1 महीने के वेटिंग पीरियड के बाद घर ला सकेंगे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां कार का वेटिंग पीरियड 1 से 2 महीने के बीच में रखा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में वेटिंग पीरियड कार के वेरिएंट के आधार पर है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने जान बचाने के लिए Nissan Petrol को क्यों चुना? दिमाग हिला देंगे सेफ्टी फीचर्स
लखनऊ में 4 महीने से ज्यादा
इसके अलावा बेंगलुरु में हुंडई क्रेटा के लिए 15 से 20 दिन का रखा गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है। यहां कार खरीदने का वेटिंग पीरियड 4 महीने से भी ज्यादा है। यानी कि कार को अपने घर तक लाने के लिए आपको करीब 4 महीने का इंतजार करना होगा।
बुकिंग करने में न करें देरी
अगर आपने ठान लिया है कि इस दिवाली आप हुंडई क्रेटा खरीद रहे हैं तो सबसे पहले इस कार की बुकिंग कर लें। इसमें देरी होने पर आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, अगर आप तुरंत कार को बुक करेंगे तभी वेटिंग पीरियड के हिसाब से इंतजार के बाद आप इस कार को घर लाने का सपना पूरा कर सकेंगे। बता दें कि शहरों और डीलरशिप के बेसिस पर हुंडई क्रेटा का वेटिंग पीरियड भी अलग-अलग हो सकता है।
हुंडई क्रेटा के टॉप फीचर्स
हुंडई क्रेटा के फीचर्स की बात करें तो इस कार में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, एक डीजल इंजन और एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। साथ ही 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, इंटेलीजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT), 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और रिवाइज्ड क्रेटा में 6-स्पीड मैनुअल का ऑप्शन भी है। इसके अलावा हुंडई क्रेटा में आपको टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, एक ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ADAS, 6 एयरबैग्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एडिशनल सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: सस्ते में मिल रही पुरानी बाइक? ये 5 गलतियां लगवा सकती हैं चूना
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
6 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
8 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines