Salman Khan ने जान बचाने के लिए Nissan Petrol को क्यों चुना? दिमाग हिला देंगे सेफ्टी फीचर्स

Salman Khan bulletproof Nissan Petrol : सलमान खान दुबई से 2 करोड़ की बुलेट प्रूफ SUV मंगवाई है। इस SUV में जबर्दस्त फीचर्स दिए है। इस पर गोली-बारूद का भी असर नहीं होगा। आइये जानते हैं टॉप फीचर्स

salman khan ki nisan

Salman bulletproof Nissan Petrol: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को इन दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद  सलमान को Y+ सिक्योरिटी दी गई है।बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब सलमान इस गैंग के निशाने पर है।

विज्ञापन

इससे पहले भी सलमान खान को धमकी मिली है। अपनी जान बचाने के लिए सलमान खान ने दुबई से Nissan Petrol SUV मंगवाई है जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

अब सवाल ये है कि भारत में भी एक से बढ़कर के सुरक्षित बुलेटप्रूफ कारें मौजूद हैं फिर निसान पेट्रोल SUV ही भाई जान ने क्यों खरीदी। आइये जानते हैं नई बुलेटप्रूफ SUV के बारे में…

विज्ञापन

बम अलर्ट सेंसर से लेकर डार्क शेड्स लगे हैं कार में

Nissan Patrol के फुल साइज़ SUV है जिसमें एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स और सेंसर लगे हैं। इस कार में हाई क्वालिटी मोटे बुलेटप्रूफ ग्लास दिए गये हैं। इसके साथ ही इसमें बम अलर्ट सेंसर भी दिया है। कार में भीतर बैठे लोगों को छिपाने के लिए डार्क शेड्स लगे हैं। इस कार में गोली-बारूद का भी असर नहीं होता। यह पावरफुल है जिसकी परफॉरमेंस बेहद खास हैं।

विज्ञापन

5.6-लीटर V8 पेट्रोल इंजन

निसान पेट्रोल SUV में सबसे ताकतवर 5.6-लीटर V8 पेट्रोल इंजन लगाया गया हैं जो 405 bhp और 560 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस SUV पर गोली-बारूद का भी कोई असर नही होता।

विज्ञापन

यह पूरी तरह से बुलेटप्रूफ गाड़ी है। यह बेहद स्ट्रोंग है। निसान पेट्रोल से पहले सलमान ने रेंज रोवर SV LWB 3.0 SUV को भी ख़रीदा था जिसकी कीमत 4.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस गाड़ी में 3.0-लीटर का प्लग-इन हाइब्रिड इंजन है जो 503 bhp और 700 Nm का टॉर्क देता है।

विज्ञापन

टॉप सेफ्टी फीचर्स

  • Vertical Panel Protection
  • Bullet Resistant Glass
  • Roof Protection
  • Battery & CPU Protection
  • Blast Protected Floor
  • Door Overlap Protection
  • Hidden Reinforced Rear Bumper
  • Radiator Protection

यह भीं पढ़ें:  फेस्टिव सीजन में इन 5 SUVs के स्पेशल एडिशन हुए लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ