नई Honda Freed SUV से उठा पर्दा, 6 सीटर कार में मिलेगा हाइब्रिड इंजन

Honda Freed में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, इस कार का फ्रंट बॉक्सी लुक में है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे। होंडा की इस कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटो एसी जैसे एडवांस फीचर्स हैं।

Honda Freed revealed, Honda cars,
विज्ञापन

Honda Freed MPV revealed: होंडा अपनी नई कार Freed लेकर आने वाला है। कंपनी ने ग्लोबल मार्केट से अपनी इस कार से पर्दा उठाया है। यह मल्टी पर्पज कार है, जिसमें 5 और 6 सीट दोनों ऑप्शन अवेलेबल होंगे। उम्मीद है कि यह कार जल्द भारत में भी पेश की जाएगी।

होंडा की यह हाइब्रिड कार है , जिसमें एडिशन पावर के लिए इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा, जो सड़क पर हाई पावर जनरेट करेगा। यह कार 3 रो सीटिंग और 2 रो सीटिंग स्टाइल में ऑफर की जाएगी।

विज्ञापन

Honda Freed में ट्रेंडी लुक बंपर दिया गया है, इसमें स्टाइलिश ग्रिल मिलेगी। यह कार प्लास्टिक फेंडर एक्सटेंशन और रूफ रेल्स के साथ मिलेगी।

विज्ञापन

कार का व्हीलबेस 2740 mm का मिलेगा

यह बिग साइज कार है, जिसकी लंबाई 4,310 mm की है, कार की चौड़ाई 1,695 mm और ऊंचाई 1,755 mm है। कार का व्हीलबेस 2,740 mm का रखा गया है, जिससे कम जगह से इसे मोड़ने में आसानी होगी।

विज्ञापन

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और छह एयरबैग

कार के स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल स्विच मिलेंगे, इसके गियर लीवर को पारंपरिक जगह से थोड़ा ऊपर डैशबोर्ड के साथ जोड़ा गया है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और छह एयरबैग मिलेंगे।

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और स्टाइलिश टेललाइट

Honda Freed जापान में जून 2024 में लॉन्च होगी, इसके बाद इसके भारत में आने की उम्मीद है। इसमें लंबी टेललाइट और एलईडी हेडलाइट मिलेंगी। कार के फ्रंट लुक को बॉक्सी बनाया गया है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ