Honda Activa EV update: भारत में 27 नवंबर को होंडा मोटरसाईकिल एंड स्कूटर इंडिया का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी पहले ही इस नए स्कूटर का टीजर जारी कर चुकी है । लेकिन कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया कि नया स्कूटर एक्टिवा ही होगा या फिर नए नाम से आएगा। लेकिन आने वाले दिनों में इसके नाम का भी खुलासा हो जाएगा। इस नए स्कूटर की कीमत से लेकर रेंज तक का खुलासा हो गया है। अगर आप भी इस स्कूटर का कर रहे हैं इंतजार ? तो चलिए जानते हैं इस स्कूटर के बारे में…
कीमत और रेंज (संभावित)
सोर्स के मुताबिक होंडा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.20 लाख रुपये तक हो सकती है। इतना ही नहीं सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 100-110km की रेंज ऑफर कर सकता है। फिलहाल इसकी बैटरी को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स की मानें तो नया स्कूटर एक्टिवा EV होगा। लेकिन यह नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आएगा। मौजूदा पेट्रोल स्कूटर की तुलना में यह काफी एडवांस्ड फीचर्स के साथ आएगा। इसमें स्पेस का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सामान रखने के लिए इसमें छोटे-छोटे स्टोरेज भी मिल सकते है।
पिछले साल होंडा ने EV सेगमेंट में दो नए स्कूटर लॉन्च करने की जानकारी दी गई थी। इनमें से एक स्कूटर को फिक्स बैटरी के साथ और दूसरे को रिमूवेबल बैटरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाला पहला इलेक्ट्रीक स्कूटर फिक्स बैटरी से लैस होगा। जबकि रिमूवेबल बैटरी वाला स्कूटर कुछ समय बाद लॉन्च किया जा सकता है।
Honda ने दिखाया इलेक्ट्रिक स्कूटर
EICMA 2024 में होंडा ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया। होंडा की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पावर देने के लिए दो रिमूवेबल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यह 100-110km किलोमीटर की रेंज देगा। आपको बता दें कि इस मॉडल का कॉन्सेप्ट पिछले साल टोक्यो मोटर शो में भी दिखाया गया था।
इनसे होगा आमना-सामना
होंडा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का सीधा मुकाबला Ola S1, TVS iQube, Ather Rizta, 450, और Bajaj Chetak EV से होगा। फ़िलहाल इस स्कूटर की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इस स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा जो कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आ आएगा।
यब भी पढ़ें: Toyota Vellfire में ऐसा क्या खास? आमिर, अलिया के बाद अब अक्षय कुमार ने ख़रीदा
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines