Toyota Vellfire में ऐसा क्या खास? आमिर, अलिया के बाद अब अक्षय कुमार ने ख़रीदा

टोयोटा वेलफायर में फीचर्स की भरमार है, इसमें 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को शामिल हैं। इस गाड़ी में इमरजेंसी सर्विस, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, जिनमें रिमोट डोर लॉक/अनलॉक और ड्राइवर मॉनिटरिंग अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Akshay Car

Akshay Kumar New Car: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने गैराज में एक नई लक्जरी कार टोयोटा वेलफायर को शामिल किया है। यह एक बेहतरीन, प्रीमियम एमपीवी है जिसमें विशाल इंटीरियर देखने को मिलता है यह आम गाड़ियों से काफी अलग । अक्षय कुमार से पहले टोयोटा वेलफायर को आलिया भट्ट से लेकर आमिर खान भी खरीद चुके हैं। वेलफायर अपने आराम और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। टोयोटा वेलफायर की कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आइये जानते हैं इस गाड़ी के टॉप फीचर्स

वेलफायर में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

वेलफायर में 2.5 का इंजन है जो 142kw  की पावर  और 240Nm  का टॉर्क जेनरेट करता है इसमें हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे मिलती ही बेहतर माइलेज। वेलफायर का सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल 40% दूरी और 60% समय तक जीरो एमिशन मोड पर चलने में सक्षम है। इसका माइलेज 19.28 किमी प्रति लीटर बताया गया है। अब इसका इंजन दमदार तो है, साथ ही माइलेज के लिहाज से भी गाड़ी काफी बढ़िया है।

60 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स

टोयोटा वेलफायर में फीचर्स की भरमार है, इसमें 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को शामिल हैं। इस गाड़ी में इमरजेंसी सर्विस, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, जिनमें रिमोट डोर लॉक/अनलॉक और ड्राइवर मॉनिटरिंग अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेफ्टी के लिए  इसमें ADAS, क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन ट्रेस असिस्टेंस और  हाई बीम एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स भी वेलफायर में शामिल हैं।

टोयोटा वेलफायर के फीचर्स

टोयोटा ने वेलफायर को बेहद आरामदायक यात्रा के हिसाब से डिजाइन किया है। इसके पिछले हिस्से में सोफे जैसी सीट्स मिली है जो कितनी भी लंबी यात्रा होने पर आपको बिल्कुल थकने नहीं देती। ये कैप्टन सीट्स वेंटिलेटेड हैं और हीटेड फंक्शन के साथ यहां आपको फोल्ड होने वाला टेबल भी मिलता है। इसमें 15 जेबीएल स्पीकर दिए गये हैं। इस गाड़ी का डिजाइन वैनिटी वैन की तरह लगता है।

टोयोटा वेलफायर की बिक्री में आया उछाल

टोयोटा वेलफायर की बिक्री अब तेजी से उछाल देखने को मिला है। इस गाड़ी अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले महीने इस गाड़ी की 115 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में ये आंकड़ा 87 यूनिट का था। यानी इसकी 27 यूनिट ज्यादा बिकी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ