पल्सर बाइक को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी अपनी पॉपुलर Pulsar सीरीज की दो बाइक्स को नए अवतार में पेश करने जा रही है. नई जनरेशन की Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 को 24 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि इस बार बदलाव सिर्फ डिजाइन का नहीं रहने वाला है. नई पल्सर में नया प्लेटफॉर्म, चेसिस, इंजन और कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई पल्सर डीलरशिप तक पहुंचना शुरू हो गई है. ऐसे में लॉन्च से पहले ही दोनों बाइक्स से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं. पहली नजर में बाइक का डिजाइन पुराने पल्सर जैसा ही लगता है, लेकिन कंपनी ने इसमें कई बदलाव किए हैं. जिसकी वहज से इसका लुक अब पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न दिखाई देता है.
कैसा होगा नई Pulsar का लुक?
नई पल्सर में बड़ा हेडलैंप काउल, ज्यादा मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्लिम टेल सेक्शन दिया गया है. यानी बजाज ने पल्सर के पुराने डिजाइन को पूरी तरह बदलने के बजाय उसे नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की है. इससे बाइक का मौजूदा पल्सर वाला लुक बरकरार रहता है, लेकिन यह पहले के मुकाबले ज्यादा नया नजर आता है.
किस प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी बाइक?
नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में सबसे बड़ा बदलाव बाइक के अंदर देखने को मिलेगा. दोनों बाइक्स को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इनमें नया फ्रेम भी दिया गया है. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक मिलने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग में ABS का सपोर्ट
ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो नई पल्सर में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक दिए जा सकते हैं. दोनों बाइक्स में सिंगल चैनल ABS मिलने की उम्मीद है. हालांकि अगल-अलग वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स में थोड़ा अंतर हो सकता है, जो लॉन्च के समय सामने आएगा.
ये भी पढ़ें- क्या रिजर्व पर बाइक चलाने से खराब होता है इंजन, Reserve पर कितने किमी चल सकती है गाड़ी?
नए इंजन के साथ आएंगी Pulsar 125 और 150
बजाज दोनों बाइक्स में नए इंजन देने की तैयारी में है. हालांकि कंपनी ने अभी इंजन की पावर और टॉर्क से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है. Pulsar 150 में ऑयल-कूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इससे बाइक को लंबे समय तक चलाने के दौरान इंजन का तापमान कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है.
टेक्नोलॉजी क्या मिलेगा अपग्रेड?
नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में फीचर्स को भी पहले से बेहतर किया जा सकता है. टॉप वेरिएंट में कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. अगर कंपनी इन फीचर्स को शामिल करती है तो नई पल्सर अपने सेगमेंट में पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम नजर आएगी.
कब लॉन्च होगी नई Bajaj Pulsar?
नई जनरेशन की Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस महीने यानी 24 अगस्त को भारत में लॉन्च की जाएगी. लॉन्च के साथ ही इनकी कीमत, इंजन की पूरी जानकारी, वेरिएंट और फीचर्स से जुड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- Classic 350 का नया एडिशन जल्द होगा लॉन्च! मिलिट्री लुक में दिखी बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
11 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
15 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
16 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines