New-Gen Honda Amaze: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के आने के बाद भले ही सेडान कारों की बिक्री थम गई हो, लेकिन अभी भी कार कंपनियों को उम्मीद है कि इस सेगमेंट में काफी जान बाकी है। बस यही सोचकर होंडा एक बार फिर इस सेगमेंट में दांव लगा रही है। कंपनी अपनी नई अमेज (New-Gen Amaze) पर काम कर रही है। सोर्स के मुताबिक, इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आइये जानते हैं इस बार अमेज में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलने वाला है?
नई अमेज में होंगे बड़े बदलाव
होंडा अमेज भारत में खूब पसंद की जाती है। फैमिली क्लास को इस कार ने अपने हर अवतार में लुभाया है। अमेज अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जिसमें रियर स्पेस काफी अच्छा मिलता है। ग्राहकों को यह कार वैल्यू फॉर मनी आज भी लगती है लेकिन अब इसका डिजाइन पुराना हो चला है।
प्रीमियम फीचर्स
नई अमेज के डिजाइन में इस बार काफी नयापन देखने को मिलेगा। सोर्स के मुताबिक कंपनी इसके फ्रंट लुक से लेकर रियर प्रोफाइल में बड़े बदलाव करेगी। नए LED DRLs प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स मिलेंगे। साथ ही नए डिजाइन वाली LED कॉम्बिनेशन टेललैम्प्स, 14-15 इंच के डायमंड कट Alloy wheels मिल सकते हैं। कार के इंटीरियर से लेकर फीचर्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। इस बार प्रीमियम फीचर्स को लिस्ट में शामिल किये जाने की उम्मीद है।
साइज में बदलाव!
उम्मीद जताई जा रही है कि डायमेंशन (साइज़) में थोड़े बदलाव किये जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल का डिजाइन मौजूदा सिटी की तरह लग सकता है। इसके बूट (डिग्गी) में ज्यादा स्पेस देने की कोशिश इस बार कंपनी कर सकती है।
मौजूदा होंडा का साइज़ और वजन
| डायमेंशन | mm |
| व्हीलबेस | 2470mm |
| लम्बाई | 3995mm |
| चौड़ाई | 1695mm |
| ऊंचाई | 1501mm |
| वजन | 957kg |
इंजन और सेफ्टी
मौजूदा अमेज में 1.2 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन लगा है, जो 19kmpl की माइलेज ऑफर करता है। नए मॉडल में भी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन ही मिलेगा जो पावर के साथ बेहतर माइलेज ऑफर कर सकता है। बताया जा रहा है कि नई कार में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है।
सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक्स, हिल असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और रियर पार्किंग कैमरा सेटअप मिल सकता है। नई होंडा अमेज की संभावित कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। भारत में नई अमेज का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर से होगा। भारत में इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस नए मॉडल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज, 5.33 लाख रुपये कीमत, भारत में जमकर बिकी ये 7 सीटर कार
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
4 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines