27km की माइलेज, 5.33 लाख रुपये कीमत, भारत में जमकर बिकी ये 7 सीटर कार

Maruti Eeco: मारुति की सबसे सस्ती एमपीवी ईको की एक बार फिर जमकर बिक्री हुई है। पिछले महीने बिक्री 10 हजार के पार चली गई…लेकिन सेफ्टी के मामले ये गाड़ी फ्लॉप है।

Maruti Eeco

Maruti Eeco

विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री 10 हजार के पार

पिछले महीने (जून-2024) मारुति सुजुकी ने EECO की 10,771 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,354 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। पिछले साल की तुलना में बिक्री इस बार काफी अच्छी रही है।

माइलेज में अव्वल

इंजन की बात करें तो ईको में पावरफुल 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क देता है। यह पेट्रोल और CNG मोड में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर 20 kmpl और CNG मोड पर 27km/kg की माइलेज मिलती है। ईको में लगा ये इंजन हर तरह के मौसम में दमदार परफॉरमेंस ऑफर करता है।

विज्ञापन

बेसिक सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए Maruti Suzuki Eeco में 2 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं, इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.33 लाख रुपये से शुरू होती है।

कैसी है क्वालिटी

मारुति सुजुकी ईको की बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। यह साधारण सी दिखने वाली एमपीवी है। एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग मिली है। यानी ये कार सेफ्टी के मामले में फ्लॉप हैं।   

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ