Cars to become expensive: देश में कल से(1 January 2025) नई कार खरीदना अब महंगा हो जाएगा। कार कंपनियों ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि 1 जनवरी से कारों की कीमत में इजाफा होगा। ऐसे में आज (31 जनवरी) लास्ट दिन है जब आप एक नई कार पर काफी अच्छा डिस्काउंट पा सकते हैं। क्योंकि आज जो डिस्काउंट दिया जा रहा है वो कल से आपको नहीं मिलेगा। आप चाहें तो आज कार को बुक भी कर सकते हैं।
Maruti Suzuki की कारें नए साल में खरीदना महंगा हो जाएगा। कंपनी ने कारों की कीमत में 4% तक का इजाफा किया है जो अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करेगा। लेकिन ये इजाफा कारों के एक्स शोरूम कीमत पर लागू होगा। कंपनी ने दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ते इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च को वजह बताया है।
Hyundai Motor India ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि 1 जनवरी 2025 से उसकी सभी गाड़ियां 25,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। इनपुट कॉस्ट, एक्सचेंज रेट का असर और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में बढ़ोतरी है के कारण ही कंपनी को कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। अब ऐसे में आपके पास 31 दिसंबर तक का मौका है हुंडई की कारों पर डिस्काउंट पाने का…क्योंकि उसके बाद आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी।हुंडई के पोर्टफोलियो की बात इस समय कंपनी के आप Grand i10 Nios से लेकर IONIQ 5 EV जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं जिनकी कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 46.05 लाख रुपये तक जाती है।
Tata Motors ने ऐलान किया है कि उसकी कारें एक जनवरी, 2025 से पूरे देश में 3% तक महंगी होने जा रही हैं। लागत में वृद्धि के कारण कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैंसला किया है। इस महीने टाटा की कारों पर लाखों का डिस्काउंट मिल है जो सिर्फ 31 दिसंबर तक रहेगा। आज डिस्काउंट का आखिरी दिन है।
Mahindra की गाड़ियां भी 1 जनवरी से 3% तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने भी दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ते इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च को वजह बताया है। इस समय कंपनी के पास XUV 3XO, Bolero, Thar, Thar Roxx, Scorpio Classic, XUV 700, Marazoo और XUV 400 जैसी गाडियां मौजूद हैं। इस महीने महिंद्रा की कारों पर लाखों का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसका फायदा आप उठा सकते हैं…
Kia की कारें 1 जनवरी से 2% तक महंगी होने जा रही हैं। कंपनी ने दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी कीमतों में वृद्धि और प्रतिकूल विनिमय दरों को कारण बताया गया है। इस समय कंपनी के पास सॉनेट, सेल्टोस, कैरेंस, ईवी6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी, कार्निवलऔर ईवी9 इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप एसयूवी हैं। इस महीने Kia की कारों पर 2 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Skoda की 3 नई कारें Auto Expo 2025 में एंट्री के लिए तैयार, देखिये लिस्ट
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines