Skoda की 3 नई कारें Auto Expo 2025 में एंट्री के लिए तैयार, देखिये लिस्ट

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में स्कोडा भी अपनी कई कारों को पेश करेगी, जिनमें से 3 ऐसी कारें हैं जिन पर सबकी नजरें टिकी हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं ये कारें

Skdoa india

Skoda 3 New cars: अगले साल 17, जनवरी से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 दिल्ली में शुरू होने वाला है। इस शो में कई बड़ी ऑटो कंपनियां हिस्सा लेने जा रही हैं और अपने-अपने प्रोडक्ट्स को को अनवील करने की तैयारी कर रही हैं। इसी शो में स्कोडा भी अपनी कई कारों को पेश करेगी, जिनमें से 3 ऐसी कारें हैं जिन पर सबकी नजरें टिकी हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं ये कारें…

विज्ञापन

विज्ञापन

Skoda Octavia RS

स्कोडा अपनी ऑक्टेविया RS को जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश करेगी। यह एक हाई परफॉरमेंस कार होने वाली है जो पहली बार भारत में आ रही है। ऑक्टेविया का यह 4th जनरेशन मॉडल है। इंजन की बात करें तो ऑक्टेविया RS में 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 265bhp की पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें मैन्युअल और AT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स से लेकर ADAS की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

New Skoda Kodiaq

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में स्कोडा अपनी मिड-साइज एसयूवी कोडियाक को भी अपडेट करके पेश करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बारे नए मॉडल में पहले से ज्यादा स्पेस तो मिलेगा ही साथ ही इसके साइज़ में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स से लेकर ADAS की सुविधा मिलेगी। इस SUV में 2.0L का पेट्रोल इंजन मिलेगा।  कार की कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा रहने की उम्मीद है। इसके डिजाइन पर भी कंपनी काम करेगी।

विज्ञापन

New-Gen Skoda Superb

सेडान सुपर्ब एक बेहतरीन सेडान कार है जो अपने कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। स्कोडा इसी कार का न्यू-जनरेशन मॉडल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अनवील करने जा रही है। स बार इसके डिजाइन से लेकर इंटीरियर और इंजन तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई स्कोडा सुपर्ब में 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। लेकिन कंपनी इस कार को भारत में CBU रूट के जरिए बेचेगी। अगर आप भी स्कोडा की इन कारों को देखना चाहते हैं तो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में जाने की तैयारी करें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ