Upcoming SUVs in August: अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने कई जबरदस्त कारें लॉन्च होने रही हैं। इस महीने टाटा मोटर्स, महिंद्रा, सिट्रोएन अपनी नई SUVs को लॉन्च करेंगी। अगर आप एक नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। SIAM के मुताबिक भारत में SUV सेगमेंट भी तेजी से ग्रोथ कर रहा है।आपको बता दें कि अब आने वाला दौर SUV वाहनों का होगा। इसलिए कार कंपनियां भी इसी सेगमेंट पर दाव लगा रही हैं।
Citroen Basalt
- लॉन्च: 2 अगस्त
अगस्त महीने की शुरुआत Citroen Basalt के लॉन्च से होगी। सिट्रोएन बसॉल्ट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 102bhp का पावर और 205Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होगा। यही इंजन C3 एयरक्रॉस से लिया गया है। फीचर्स की बात करें तो नई बसॉल्ट में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैस फीचर्स मिल सकते हैं।नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इस नए मॉडल के डिजाइन से पर्दा उठाया था। सिट्रोएन बेसाल्ट (Basalt) के इंटीरियर का खुलासा बाद में किया जाएगा।
Tata
- लॉन्च: 7 अगस्त
टाटा मोटर्स की पहली SUV कूपे ‘कर्व’ 7 अगस्त को लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले ही नई कर्व के कई फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। कर्व के साथ ही भारत में किफायती कूपे सेगमेंट की शुरुआत होगी। सेफ्टी के लिए नई कर्व में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलेंगे। टाटा कर्व को पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जाएगा।
टाटा कर्व कूपे को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जायेगा। इसमें 40.5 kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। फुल चार्ज पर यह कार 465 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिल सकती है। 18 लाख रुपये से इस कार की कीमत शुरू हो सकती है।
Mahindra 5 Door Thar
Mahindra Thar Roxx 15
- लॉन्च: 15 अगस्त
महिंद्रा अपनी नई थार रोक्स को भारत में 15 अगस्त के दिन लॉन्च करने जा रही है। लगातार इस नई गाड़ी के टीजर वीडियो जारी किये जा रहे हैं। आपको बता दें कि ठीक चार साल पहले 15 अगस्त को ही सेकेंड जेनरेशन थ्री डोर थार को पेश किया गया था। नई Thar Roxx में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन, 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.5 लीटर का डीजल इंजन भी दिया जा सकता है। ये इंजन 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ होंगे।
इसके अलावा नई थार रोक्स में 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी, , पैनोरमिक सनरूफ, , डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी लाइट्स, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, स्टेयिरिंग व्हील पर ऑडियो और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। ये सभी फीचर्स आपके डेली यूजके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 26km की माइलेज देने वाली ये 7 सीटर कार सेफ्टी में हुई फेल, सिर्फ 1 स्टार मिली रेटिंग
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines