पहली सर्विस में क्या-क्या चेक होता है? हर कार मालिक को पता होनी चाहिए ये बातें

नई कार की पहली सर्विस सिर्फ फॉर्मेलिटी नहीं होती बल्कि यहीं से उसकी लंबी उम्र तय होती है. अगर आप सर्विस सेंटर जा रहे हैं तो इस बातों का जरूरी ध्यान रखें.

CAR service

हर कार मालिक को पता होनी चाहिए ये बातें. (Photo-AI)

नई कार की पहली सर्विसिंग बहुत जरूरी मानी जाती है. कई लोग इसे सिर्फ एक सामान्य चेकअप समझते हैं, जबकि यही वो समय होता है जब कार के इंजन, ब्रेक, टायर और दूसरे जरूरी पार्ट्स की अच्छी तरह जांच की जाती है. अगर पहली सर्विसिंग के दौरान सही चीजें पता न हो या सेंटर पर कुछ जरूरी जानकारी पता कर ली जाए तो आगे चलकर बड़ी परेशानियों और बेवजह के खर्च से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

पहली सर्विस में क्या-क्या चेक होगा?

हर कार कंपनी का सर्विस पैकेज अलग होता है, लेकिन पहली सर्विस में आमतौर पर इंजन ऑयल, फिल्टर, ब्रेक, टायर प्रेशर और दूसरे जरूरी फ्लूइड्स की जांच की जाती है. ऐसे में मैकेनिक से जरूर पूछें कि इंजन ऑयल बदला जाएगा या सिर्फ चेक होगा. साह ही ये भी जानें कि किन-किन पार्ट्स का निरीक्षण किया जाएगा और क्या कार में किसी तरह का सॉफ्टवेयर अपडेट करेंगे. ध्यान रखें कि कई कंपनियां पहली सर्विस में इंजन ऑयल नहीं बदलतीं, बल्कि सिर्फ उसकी जांच करती हैं.

विज्ञापन

अगर कोई पार्ट बदला जा रहा है, तो वजह जरूर जानें

नई कार की पहले सर्विस में आमतौर पर किसी बड़े पार्ट को बदलन की जरूरत नहीं पड़ती. अगर मैकेनिक किसी पार्ट को बदलने की सलाह देता है तो उसकी वजह जरूर पूछें. ये भई जानें कि लगाया जाने वाला पार्ट कंपनी का ओरिजिनल है या नहीं और उस पर कितनी वारंटी मिलेगी. इससे आप बिना वजह होने वाले खर्च से बच सकते हैं.

विज्ञापन

क्या पूरी सर्विस फ्री है या कुछ चार्ज भी लगेगा?

ज्यादातर कंपनियां पहली और दूसरी सर्विस फ्री देती हैं, लेकिन कुछ एक्स्ट्रा काम या पार्ट्स के लिए अलग से शुल्क लिया जा सकता है. इसलिए पहले ही साफ कर लें कि कौन-कौन सी सेवाएं फ्री हैं, किन चीजों के लिए पैसे देने होंगे और कुल कितना बिल बन सकता है.

अगली सर्विस कब करानी होगी?

पहली सर्विस के बाद अगली सर्विस की तारीख और किमी की जानकारी जरूर लें. मैकेनिक से पूछेें कि अगली सर्विस कितने किमी या कितने समय बाद करानी है. अगर संभव हो तो ये जानकारी लिखिल में भी लेलें.

विज्ञापन

क्या कार में कोई समस्या मिली है?

सर्विस पूरी होने के बाद मैकेनिक से ये जरूर पूछें कि जांच करने पर क्या कार में किसी तरह की खराबी या कमी मिली है. अगर ब्रेक पैड, टायर, बैटरी का किसी अन्य हिस्से में घिसावट, लीकेज या कोई दूसरी समस्या है, तो उसकी जानकारी पूरी लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ