New Car Discount: इस महीने (May 2024) अगर आप अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौक्सा साबित हो सकता है। कार कंपनियां आपने पराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए नई गाड़ी पर काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। लेकिन डिस्काउंट चुनिंदा कारों पर है और यह 31 मई तक ही रहेगा। ऐसे में इसी महीने ही कार खरीदने पर आप ऑफर्स और बेस्ट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
Tata की कारों पर 1.25 लाख का डिस्काउंट
इस महीने टाटा सफारी और हैरियर पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 75,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल है। लेकिन ध्यान रहे ये डिस्काउंट नए वेरिएंट्स पर नहीं बल्कि मई 2023 के प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट्स पर है। नए वेरिएंट्स (May 2024) पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar और Bolero से आगे निकली Scorpio, फिर बनी No.1
कंपनी प्री-फेसलिफ्ट Nexon पर 90,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है जबकि नई Tiago और Tigor पर आप पूरे 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसका अलावा टाटा Altroz पर 55,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। इस कार की कीमत 6.65 लाख रुपये से लेकर 10.80 लाख रुपये तक जाती है। टाटा पंच पर 10 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।
Maruti Suzuki की कारों पर बम्पर डिस्काउंट
मारुति वैगन-आर पर आप 63,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। फैमिली के लिए यह एक अच्छी कार है। इसके अलावा सेलेरियो पर आपको 58,100 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस कार की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।
वहीं मारुति अपनी माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो पर भी 58,100 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस कार का डिजाइन और इंजन परफॉरमेंस काफी शानदार है। इसकी कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप कंपनी की छोटी कार Alto K10 खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस पर 63,100 रुपये की मचा बचत होगी। कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Honda और Tata की नई गाड़ियां, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और स्टाइलिश लुक, जानें कीमत
Honda की कारों 1.14 लाख रुपये का डिस्काउंट
होंडा की कारों पर इस महीने आप काफी अच्छी बचत कर सकते हैं। अगर आप होंडा अमेज खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 96,000 रुपये का डिस्काउंट इस कार पर मिलेगा। इसके अलावा होंडा सिटी eHEV पर आप पूरे 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
जबकि नॉर्मल सिटी पर पूरे 1,14,500 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं Elevate की खरीद पर 55,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। ग्राहक इन डिस्काउंट का लाभ 4-12 मई तक उठा सकते हैं।
MG की कारों पर 1.50 लाख का डिस्काउंट
इस महीने MG मोटर भी अपनी कारों पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। comet EV पर आप पूरे 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा MG ZS EV पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट आपको मिलेगा।
Hector पर आप पूरे 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पपा सकते हैं। Astor की खरीद पर 60 हजार रुपये की बचत आप कर सकते हैं। जबकि Gloster पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। डिस्काउंट में एक्सचेंज बेनेफिट्स भी शामिल हैं।
Nissan Magnite पर 87,000 का डिस्काउंट
निसान Magnite एक अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। अगर आप इस महीने Magnite खरीदने जा रहे हैं तो आपको काफी फायदा होने वाला है। कंपनी इस एसयूवी पर पूरे 87,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज ऑफर और कैश डिस्काउंट शामिल है।
Magnite की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू है। मैग्नाइट में 1.0L पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन दिए गये हैं। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह कार एक लीटर में 20 km तक की माइलेज ऑफर करती है।
यह भी पढ़े: 100 साल पूरे होने पर MG ने इन 4 कारों के लिमिटेड एडिशन किये लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
9 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines