BMW 3 Series LWB : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारत में अपनी 3 सीरीज का लॉन्ग व्हीलबस वेरिएंट (LWB) लॉन्च कर दिया है। इस लग्जरी सेडान कार की एक्स-शोरूम 62.60 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये है। इस नई कार को BMW प्लांट चेन्नई में बनाया गया है। फिलहाल, यह कार BMW 330Li M Sport पेट्रोल वैरिएंट में आएगी, जबकि डीजल वैरिएंट बाद में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स के बारे और इंजन के बारे में…
इंजन और पावर
BMW 3 सीरीज LWB में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर BMW TwinPower टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 258hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट है। यह इंजन इसमें 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ये कार 0 से 100 किमी/घंटा स्पीड की मात्र 6.2 सेकेंड में पकड़ सकती है। इस कार में ECO PRO मोड, Comfort मोड और Sport मोड जैसे ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
BMW 3 सीरीज LWB में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड फीचर के साथ) जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
डिजाइन, फीचर्स और डायमेंशन
नई BMW 3 सीरीज LWB के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,819mm और व्हीलबेस 2,961 mm (सेगमेंट में सबसे ज्यादा) की है। यह कार अब ज्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश लगती है। इसका BMW किडनी ग्रिल नया लुक देता है, जबकि ट्विन-सर्कुलर LED हेडलाइट्स में एडॉप्टिव LED प्रोजेक्टर लैम्प्स दिए गए हैं, जो रात में बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें BMW का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसमें M लेदर फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है। इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल कम्फर्ट सीट्स भी मिलती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इस कार में 6 एंबियंट लाइटिंग ऑप्शन मिलते हैं।
BMW 3 सीरीज LWB में हाई-टेक टेक्नोलॉजी और फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा BMW डिजिटल की प्लस सिस्टम मिलता है। आपका स्मार्टफोन ही आपकी कार की चाबी बनेगी। इसमें मिलने वाला पार्क असिस्टेंट प्लस और सर्वाउंड व्यू कैमरा मिलता है, जिससे आप My BMW App पर कार का 3D व्यू देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 31 मार्च को आएगी Tata Harrier EV, सिंगल चार्ज में 500km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
6 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines