31 मार्च को आएगी Tata Harrier EV, सिंगल चार्ज में 500km की मिलेगी रेंज

Tata Harrier EV: भारत में टाटा मोटर्स अगले महीने अपनी Harrier EV को लॉन्च करने जा रही है। इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में Harrier EV से पर्दा हटा था । आइये जानते हैं इस गाड़ी की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में…

Tata Harrier EV
विज्ञापन

Tata Harrier EV: इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स ने अपनी Harrier EV का प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल दिखाया था, जिसे एक्सपो में खूब पसंद किया गया था। अब खबर मिली है कि Harrier EV को अगले महीने लॉन्च किये जाने की तैयारी चल रही है। सोर्स के मुताबिक 31 मार्च को यह मॉडल बाजार में उतार दिया जाएगा और उसी समय इसकी कीमत का भी खुलासा होगा। इस गाड़ी में कई शानदार फीचर्स को शमिल किया जाएगा ।

बैटरी और रेंज

Tata Harrier ev में 75 kWh बैटरी पैक मिलेगा। Tata ने पुष्टि की है कि Harrier EV में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर्स और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी होगा, जो 500 Nm का टॉर्क पैदा करेगा। फुल चार्ज में यह गाड़ी 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वैसे कंपनी की तरफ से इस बारे में  कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

Tata Harrier EV

एडवांस्ड फीचर्स

नई हैरियर इलेक्ट्रिक को D8 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। ये के खास प्लेटफ़ॉर्म है जिसका इस्तेमाल अभी तक JLR ने भी नहीं किया। हैरियर इलेक्ट्रिक में 19-इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलने वाले हैं। इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे।  सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम,  वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ड्राइवर साइड पर मेमोरी फंक्शन और पैसेंजर साइड पर 4-वे पावर एडजस्टमेंट जैसी फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

Tata Harrier EV price, Tata Harrier EV mileage, auto news, ev cars, suv cars

MG और हुंडई भी EV सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूती देने के लिए नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अब टाटा की तरफ से नई हैरियर इलेक्ट्रिक  कार बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी साबित हो सकती है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में इसके टीजर और अन्य जानकारियां भी देखने को मिल सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ