बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी पॉपुलर Pulsar N160 का नया वेरिएंट भारत में पेश किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने Pulsar 125, Pulsar 150 और Pulsar 220F को भी नए ग्राफिक्स और फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इन सभी बाइक्स में अब आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही राइडिंग के दौरान कॉल्स और SMS अलर्ट भी की जानकारी आपको मिलेगी। बजाज का दावा है कि नए फीचर्स राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने में मदद करेंगे।
बजाज पल्सर सीरीज की कीमतें (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
- Bajaj Pulsar N160: 1,39,693 रुपये
- Bajaj Pulsar 125 carbon fibre single seat: 92,883 रुपये
- Bajaj Pulsar 150 Single Disc: 1,13,696 रुपये
- Bajaj Pulsar 220F: 1,41,024 रुपये
बेहतर हैंडलिंग और राइड क्वालिटी
बाइक्स में लगे डिजिटल स्पीडोमीटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का भी सपोर्ट मिलेगा, यानी अब आपको नेविगेशन देखने के लिए बार-बार फ़ोन देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खास बात ये है कि नई पल्सर N160 में शैंपेन गोल्ड 33mm USD फोर्क्स मिलेंगे जिसकी मदद से बेहतर हैंडलिंग और राइडिंग का अनुभव भी मिलेगा।
खराब रास्तों पर सेफ राइडिंग
नई पल्सर N160 में मल्टी राइड मोड्स मिलते हैं जिनकी मदद से गीली सड़कें, साफ़ रोड और ऑफ-रोड पर सेफ राइड का अनुभव मिलेगा। आपको बता दें कि बाइक्स में रोड मोड स्टैंडर्ड तौर पर सेट किया है। सिटी और हाईवे के हिसाब से बाइक को Tune किया गया है। कंपनी का दावा है कि बारिश में इस बाइक को राइड करते समय आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। रास्तें चाहे जैसे ही हों इस बाइक को चलाते समय आपका हैंडलिंग एक्सपीरियंस ही बनेगा साथ ही बाइक आपके कंट्रोल में भी रहेगी।इसमें स्टेबल ब्रेकिंग मिलती है। यह बाइक खराब रास्तों पर बढ़िया चलती है।
इंजन और पावर
Bajaj Pulsar N160 के इंजन की बात करें तो इसमें 164.82cc, ऑयल कूल्ड इंजन लगा है जो 16PS की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसके अलावा बाइक में Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। बजाज का दावा है कि हर तरह के मौसम में यह इंजन बढ़िया चलेगा।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta भारत में क्यों बिकती है सबसे ज्यादा ? जानें 5 बड़े कारण
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines