Hyundai Creta भारत में क्यों बिकती है सबसे ज्यादा ? जानें 5 बड़े कारण

Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा अपने नए अवतार में एक बार फिर धमाल मचा रही है। इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है। यह अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है। आइये जानते हैं आखिर क्यों ग्राहकों को पसंद आ रही है नई क्रेटा…

Hyundai CRETA N LINE
विज्ञापन
Advertisment

1. परफेक्ट एसयूवी वाला डिजाइन

हुंडई की नई क्रेटा का डिजाइन अब और भी बेहतर हो गया है। यह वाकई अपने पिछले वर्जन से काफी अलग और बेहतर नज़र आता है।  इसके फ्रंट में स्पोर्टी रेडिएटर ग्रिल देखने को मिलती है। फ्रंट में कैमरा भी दिया है। ऑन टॉप कनेक्टेड DRL के साथ LED हेडलैंप भी मिल जाते हैं। रियर से क्रेटा इम्प्रेस करती है। यहां स्पोर्टी टेल गेट, ऊपर की तरफ शार्क फिन एंटीना,स्पोइलर, रूफ रेल और कनेक्टेड LED टेल लैंप मिल जाते हैं। नीचे दो  एग्जॉस्ट मिलते हैं। आइये एक नजर डालते इसके डायमेंशन पर…

डायमेंशन साइज़ mm में
लम्बाई 4300 mm
चौड़ाई 1790 mm
उंचाई 1635 mm
व्हीलबेस 2610mm

2. इंटीरियर और स्पेस

क्रेटा का इंटीरियर प्रीमियम होने के साथ-साथ फीचर्स लोडेड भी  है। केबिन रूमी हैप्लास्टिक हार्ड है लेकिन फिट एंड फिनिश क्वालिटी बढ़िया है।  स्टेयरिंग पर Padel Shift मिल जाते हैं जो ड्राइविंग को आसान बना देते हैं। स्टेयरिंग के लेफ्ट साइड में ऑडियो कंट्रोल्स दिए हैं जबकि राईट साइड में क्रूज़ कंट्रोल के साथ दूसरे कंट्रोल्स दिए हैं। इसमें बढ़िया स्पेस मिल जाता है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। लंबी दूरी के लिए यह एकदम बढ़िया एसयूवी है

विज्ञापन

3. फीचर्स की लम्बी लिस्ट 

  • 10.25 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम
  • दो कैमरे वाला डैशकैम
  • 360 डिग्री कैमरा
  • Bose साउंड सिस्टम
  • 8 स्पीकर
  • ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • चार्जिंग पैड
  •  Type C चार्जिंग पोर्ट
  • वेंटिलेटेड सीट्स
  • इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक,
  • 6 एयरबैग्स
  • ABS के साथ EBD

4. इंजन और पावर

1.5L MPi पेट्रोल इंजन                        

  • इंजन: 1497 cc
  • पावर: 115 PS
  • टॉर्क 144Nm
  • गियरबॉक्स: 6 स्पीड मैन्युअल /iVT

1.5L U2 CRDi डीजल

  • इंजन: 1493cc
  • पावर: 116 PS
  • टॉर्क 250Nm
  • गियरबॉक्स: 6 स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक

1.5L टर्बो GDi पेट्रोल 

  • इंजन: 1482 cc
  • पावर: 160PS
  • टॉर्क 253Nm
  • गियरबॉक्स: 7 स्पीड DCT

5. कीमत

हुंडई क्रेटा की कीमत 10.99 लाख रुपए से लेकर 20.15 लाख रुपए तक जाती है जबकि क्रेटा एन लाइन की कीमत 16.82 लाख रुपये से लेकर 20.45 लाख रुपये तक जाती है।  क्रेटा  की परफॉरमेंस मजेदार है। डिजाइन, स्पेस और फीचर्स के मामले में यह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आपके पास बजट की समस्या नहीं है और आप क्रेटा या क्रेटा एनलाइन को खरीद सकते हैं। सिटी ड्राइव में तो यह बेहतर है ही साथ ही हाईवे पर भी यह जमकर चलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ