देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड बढ़ रही है। बाजार में हर बजट और जरूरत के हिसाब से ऑप्शन मिल रहे हैं। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (GEML) के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere (एम्पीयर) ने भारत में नया Ampere Reo 80 इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारा है। इसकी कीमत 59990 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। और इसकी डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक नया स्कूटर लॉन्च करने के पीछे उनका मकसद यही है कि हर गली और मोहल्ले तक इलेक्ट्रिक वाहन पहुंचें। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इस स्कूटर में आपको देखने को मिलने वाला है।
नए Ampere Reo 80 के टॉप फीचर्स
- कलर LCD क्लस्टर
- सेफ LFP बैटरी
- फ्रंट डिस्क ब्रेक
- की लैस एंट्री
- ड्यूल टोन स्पोर्टी कलर्स
- सिंगल चार्ज में 80km की रेंज
- स्टाइलिश एलाय व्हील्स
ना लाइसेंस, ना रजिस्ट्रेशन
नए Ampere Reo 80 इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए आपको ना लाइसेंस की जरूरत है और ना ही रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25kmph है। इस स्कूटर का इस्तेमाल आप लोकल आने जाने के लिए कर सकते हैं। यह एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है।फुल चार्ज में यह 80 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। डिजाइन के मामले में यह स्कूटर आपको इम्प्रेस करेगा। इसका डिजाइन स्पोर्टी है और ड्यूल टोन कलर में यह और भी ज्यादा अपनी ओर खींचता है।
इसकी सीट सॉफ्ट और आरामदायक है। इसमें स्टाइलिश एलाय व्हील्स मिलते हैं स्टाइलिश एलाय व्हील्स मिलते हैं। खास बात ये है कि बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें लगी बैटरी सेफ है। हर मौसम में यह स्कूटर ब्रेक डाउन की शिकायत का मौका नहीं देगा। छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एयरबैग्स, 567km की रेंज, इस इलेक्ट्रिक कार को सेफ्टी में मिले पूरे नंबर
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 hr agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
4 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
8 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines