एयरबैग्स, 567km की रेंज, इस इलेक्ट्रिक कार को सेफ्टी में मिले पूरे नंबर

BYD ने इस साल ऑटो एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक कार BYD Sealion 7 को पेश किया था। उसके बाद कंपनी ने इसी साल फरवरी में इस कार की कीमत का खुलासा किया था। यह दो वेरीएंट में उपलब्ध है। हाल ही में हुए Euro NCAP Crash टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।

5 star raing sefty
विज्ञापन

चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD ने इस साल ऑटो एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक कार BYD Sealion 7 को पेश किया था। उसके बाद कंपनी ने इसी साल फरवरी में इस कार की कीमत का खुलासा किया था। यह दो वेरीएंट में उपलब्ध है, इसके Premium वेरीएंट की कीमत 48.90 लाख रुपये है जबकि इसके Performance की कीमत 54.90 लाख रुपये है। लेकिन सबसे बड़ी और खास बात ये है कि यह इलेक्ट्रिक आपके लिए एक दम सुरक्षित भी है। हाल ही में हुए Euro NCAP Crash टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है, इसका मतलब ये हुआ कि अगर कोई हादसा होता है तो इस कार में इसमें बच्चे और बड़े सभी सुरक्षित हो सकते हैं।

विज्ञापन

भारत में BYD तेजी से काम कर रही है लेकिन इसकी आफ्टर सेल्स सर्विस बहुत बेहतर नहीं है। कंपनी को अभी काम करने की काफी जरूरत है। BYD Sealion 7 की डिलीवरी पिछले महीने ही शुरू कर दी थी। कंपनी ने जो कीमत इसकी रखी है वो सिर्फ इसकी 70,000 यूनिट की बुकिंग तक ही यह कीमत मान्य होगी,उसके बाद इसकी कीमत में इजाफा कर दिया जाएगा। आइये जानते हैं इसके फीचर्स…

567 किलोमीटर की रेंज

BYD Sealion 7 में 82.56 kWh का बैटरी पैक दिया है जो सिंगल चार्ज में 567 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें लगी मोटर सिर्फ 4.5 सेकेंड के अंदर 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने की पावर रखती है। कार में 390 किलोवाट की पावर वाला मोटर दिया गया है, जो 690 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। लंबी दूरी के लिए यह एक शानदार कार साबित हो सकती है। वहीं डेली यूज़ के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हैवी ट्रैफिक में इसे ड्राइव करना थोडा टफ हो सकता है।

विज्ञापन

टॉप फीचर्स

BYD की नई Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इस गाड़ी में 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले और व्हीकल टू लोड जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा नापा लेदर सीट, 128 कलर एंबिएंट लाइट्स, वायरलेस फोन चार्जर, वॉटर ड्रॉप टेल लैंप, व्‍हीकल टू लोड और 12 स्पीकर दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ