Nissan Magnite: 6 लाख की कार पर 70000 का डिस्काउंट, 6 एयरबैग्स के साथ Punch से असली मुकाबला

Big discount on SUV: Nissan Magnite अपने सेगमेंट की सबसे शानदार एसयूवी है और इस महीने इसे खरीदने पर आपको काफी बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है।

nisaan discount
विज्ञापन

Nissan Magnite Big Discount: एंट्री केवल कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस समय आपको कई अच्छे ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन इस सेगमेंट में Nissan Magnite एक बढ़िया और वैल्यू फॉर मनी गाड़ी बन सकती है। फिलहाल इस गाड़ी पर काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसलिए अगर आप इस एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

70,000 का डिस्काउंट

विज्ञापन

इस महीने अगर आप Magnite एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आप 70 हजार रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इस डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकरी के लिए अपने नजदीकी निसान डीलरशिप से सम्पर्क कर सकते हैं।  इस समय इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आपने यहां तक इस लेख को  पढ़ लिया है तो आगे जानिये इस गाड़ी के फीचर्स और इंजन के बारे में..

इंजन और सेफ्टी

विज्ञापन

मैग्नाइट में दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन आपको  मिलेगा, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है। सेफ्टी के लिए इस मैग्नाइट में 6 एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं।

निसान मैग्नाइट अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी दिखने वाली एसयवी है। इसमें स्पेस भी काफी मिल जाता है। 5 लोग इस गाड़ी में आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें 16-इंच के नये डिजाइन वाले अलॉय व्हील दिए गये हैं। इंटीरियर की बात करें तो मैग्नाइट में 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अब नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। नई मैग्नाइट में सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ भी है। इसके साथ नई Key भी मिलती है और यह ऑटो लॉक, अप्रोच अनलॉक और रिमोट स्टार्ट को एक्टिव करती है।

विज्ञापन

Tata Punch से असली मुकाबला

विज्ञापन

निसान मैग्नाइट का सीधा मुकाबला टाटा पंच से है।  इंजन की बात करें तो पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 72.5PS की पावर  और 103 Nm का टॉर्क जनरेट है यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार  20.09 Km की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इसमें सिफ दो एयरबैग्स मिलते हैं। गाड़ी में स्पेस अच्छा है पर क्वालिटी नहीं है। जबकि मैग्नाइट में काफी अच्छी क्वालिटी देखने को मिलती है।  पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन इतना खराब होने बाद भी इस गाड़ी की बिक्री सबसे ज्यादा होती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ