Premium Scooter: पिछले कुछ सालों में हमारे देश में गियरलैस स्कूटर सेगमेंट में काफी तेजी से ग्रोथ देखने को मिली है। स्कूटर बाजार में अब हर जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल आ गये हैं। मार्केट में डेली यूज़ के साथ लॉन्ग राइड के लिए भी स्कूटर्स उपलब्ध हैं। लेकिन जब बात आरामदायक राइड की हो तो बड़े इंजन वाले स्कूटर्स ही बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। अगर आप भी एक ऐसे ही स्कूटर की तलाश में हैं जिसमें आपको पावर के साथ आरामदायक राइड भी मिले तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं…
TVS X
कीमत: 2.50 लाख रुपये
टीवीएस मोटर का ‘TVS X’ एक बेहद स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी कीमत 2.50 लाख रुपये है। यह सबसे एडवांस्ड स्कूटर भी माना जा रहा है। इस स्कूटर की सीट बेहद आरामदायक है और इसमें कार जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.44 kWh की बैटरी दी गयी है, और यह फुल चार्ज में 140 किलोमीटर की रेंज देगा। स्कूटर की टॉप स्पीड 105kmph है और सिर्फ 2.6 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेता है।
इसमें तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए सामने 220mm व पीछे 195mm के Disc दिए गये है। यह स्कूटर 4.30 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाता है। इसमें 3kW का फास्ट चार्जर मिलता है। स्कूटर में 10.2-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है।
Yamaha Aerox 155 Version S
कीमत: 1.50 लाख रुपये
Yamaha AEROX 155 अपने एडवांस्ड फीचर्स की वजह से काफी पॉपुलर है। इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये है। इस स्कूटर को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि राइडर को आराम मिले। इंजन की बात करें तो इस मैक्सी स्कूटर में 155cc का इंजन लगा है जो 15PS की पावर और 13.9Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें CVT ट्रांसमिशन दिए गये हैं।
खास बात ये है कि यह स्कूटर E20 फ्यूल कंप्लायंट है। कार की तरह यह स्कूटर भी स्मार्ट चाबी से लैस है। इसमें इमोबिलाइजर फंक्शन दिया गया है, इस फीचर का फायदा ये है कि जब चाबी आउट ऑफ रेंज होती है तो स्कूटर स्टार्ट नहीं होगा।
Suzuki Burgman Street EX
कीमत: 1.50 लाख रुपये
सुजुकी का Burgman Street EX अपनी आरामदायक राइड के लिए जाना जाता है। यह एक मैक्सी स्कूटर है जिसकी कीमत 1.15 लाख रुपये है। इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है, जो 8.6 ps की पावर और 10.0Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
इसमें सुजुकी इको परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी और एडवांस फ्यूल इंजेक्शन इंजन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। इस स्कूटर को मेल-फीमेल दोनों आसानी से चला सकते हैं। इसका स्टाइलिश डिजाइन अच्छा और सिटी राइड के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आम स्कूटर्स की तुलना में काफी यूनिक है।
नोट:रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है
यह भी पढ़ें: 125cc में ये है भारत की सबसे पावरफुल बाइक, दमदार इंजन, सुपर पावर, जानें कीमत
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines