125cc में ये है भारत की सबसे पावरफुल बाइक, दमदार इंजन, सुपर पावर, जानें कीमत

बजाज पल्सर NS125 का सीधा मुकाबला Hero Xtreme 125R से माना जा रहा है। लेकिन यहां पर बजाज की पल्सर पावर के मामले में काफी आगे निकल जाती है। यह रोड पर भी जमकर चलती है क्योंकि इस वजन 144 किलोग्राम है।

powerful bkes

Most powerful 125cc bike: अब छोटे इंजन वाली बाइक्स भी ज्यादा पावरफुल हो गई हैं । भारत में 125cc इंजन वाली बाइक्स अब खूब पसंद की जाने लगी हैं क्योंकि कई सारे मॉडल आ चुके हैं ।अब ग्राहकों के पास भी ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। अगर आप एक पावरफुल 125cc इंजन वाली खरीदने की सोच रहे हैं तो बजाज की Pulsar NS125 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। इस बाइक का वजन 144 किलोग्राम है। इसमें सबसे पावरफुल इंजन भी लगा है। आइये जानते हैं इस बाइक के फीचर्स

इंजन और पावर

बजाज पल्सर NS125 में सबसे पावरफुल 124.45cc का 4 स्ट्रोक, DTS-i Fi इंजन लगा है जो  11.99 PSकी पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह बाइक 46 km की माइलेज ऑफर करती है ।

डिजाइन  और फीचर्स

बाइक का लुक स्पोर्टी है और इस लगे ग्राफिक्स बोल्ड है यूथ को यह बाइक पसंद काफी पसंद आती है इस बाइक में 17 इंच के Tubeless टायर्स दिए हैं जोकि रोड पर बेहतर ग्रिप पैदा करते हैं बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गये हैं बाइक का वजन 144 किलोग्राम है, अब अपने सेगमेंट की सबसे भारी बाइक भी है बाइक की कीमत एक लाख रुपये है ।

Hero Xtreme 125R से है मुकाबला

बजाज पल्सर NS 125 का सीधा मुकाबला Hero Xtreme 125R से है । बाइक की कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। H Xtreme 125R का डिजाइन इम्प्रेस करता है। यह वाकई स्पोर्टी बाइक है। इसका स्लीक डिजाइन, LED हेडलैंप, स्लीक टेल लाइट, टर्न इंडीकेटर्स, बड़ा फ्यूल टैंक और मल्टी-स्पोक व्हील्स इसे खास बनाने में मदद करते हैं।

Xtreme 125R में  कंपनी ने एकदम नया इंजन लगाया है। इस बाइक में 125cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन जो 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन  5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 66 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इस बाइक को स्टील डायमंड फ्रेम पर बनाया गया है। बाइक में  LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें कई जानकारियां दी गई है। बाइक में 37mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक एब्जॉर्बर मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ