Affordable electric cars: कुछ साल पहले तक इलेक्ट्रिक कारें काफी महंगी हुआ करती थी, लेकिन अब ये काफी किफायती दाम पर उपलब्ध हैं। 10-15 लाख रुपये के बजट में आपको कई अच्छे मॉडल आसानी से मिल जायेंगे। इसी प्राइस सेगमेंट में पेट्रोल कारें की मौजूद हैं और अगर डेली 50किलोमीटर या इससे ज्यादा की दूरी तय करो तो जेब पर ये भारी पड़ती हैं।
हर दिन कम से कम 500 रुपये का पेट्रोल का खर्च आता ही है। और अगर दूरी ज्यादा है तो दिन का खर्च और भी बढ़ जाता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कारें आज के समय में बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां हम आपको देश की सबसे किफायती कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Citroen eC3
अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का विचार कर रहे हैं जिसमें स्टाइल के साथ बढ़िया स्पेस और शानदार ड्राइविंग रेंज भी मिले तो आप Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार के बारे में विचार कर सकते हैं। इस कार में 29.2kWh का बैटरी पैक मिलता है जो फुल चार्ज में 320 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है।
इतना ही नहीं इसमें DC फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है जिसकी वजह से केवल 57 मिनट में यह कार 10-80% तक चार्ज हो जाती है। इसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं, स्पेस की कोई कमी नहीं है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू होती है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है ।
MG Comet EV
एमजी कॉमेट भारत की सस्ती और किफायती इलेक्ट्रिक कार है। यह बाहर से भले ही छोटी नज़र आती है पर भीतर से इसमें काफी अच्छा स्पेस मिल जाता है, लेकिन बूट स्पेस कम मिलेगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
इस कार में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है जो फुल चार्ज में 230 किलोमीटर तक की ड्राइविंग की रेंज ऑफर करती है। इस कार को खास मेट्रो सिटी में रहने वालों को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया गया है। यह के हाई टेक EV लगती है।
Tata Tiago EV
टाटा मोटर्स की टियागो इलेक्ट्रिक कार भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह दो बैटरी पैक के साथ आती है। इसमें एक 19.2 kWh बैट्ररी पैक और दूसरा बैटरी पैक 24 kWh का है। फुल चार्ज में यह कार 250 किलोमीटर और 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है।
इस कार में स्पेस की कोई कमी नहीं है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। इसक डिजाइन ठीक वैसा ही है जैसा पेट्रोल मॉडल का है। डिजाइन के मामले में यह निराश करती है। टाटा को अपनी कारों के डिजाइन पर काम करने की जरूर है।
Tata Tigor EV
आप बजट सेगमेंट में टिगोर EV के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इसमें 26kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी कार साबित हो सकती है। टिगोर ईवी को फास्ट चार्जर की मदद से 60 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
इसके बूट में आपको काफी अच्छा स्पेस मिल जाएगा और आप काफी सामान भी रख सकते हैं। आजकल टैक्सी/कैब में Tigor EV खूब चल रही है। जो लोग इस गाड़ी को इस्तेमाल कर रहे हैं वो इससे खुश हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: वो 3 सस्ती बाइक्स जिन्हें खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक, तीसरी वाली के लिए तो लगती है लाइन
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
16 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
19 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
20 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
22 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines