वो 3 सस्ती बाइक्स जिन्हें खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक, तीसरी वाली के लिए तो लगती है लाइन

Best Selling bikes in June: देश में डेली यूज़ के लिए एंट्री लेवल बाइक्स की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। कम खर्च में बढ़िया माइलेज के साथ सर्विस का खर्च भी काफी कम आता है। यहां हम आपको देश की उन तीन बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी बिक्री हर महीने एक लाख से पार जाती है।

Splendor Plus

Top 3 highest selling bikes: देश में लगातार एंट्री लेवल बाइक्स की बिक्री बढ़ रही है। टू-व्हीलर्स कंपनियां अपनी सेल्स रिपोर्ट्स जारी कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के आधार पर यहां आपको उन तीन बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी बिक्री पिछले महीने एक लाख के पार जा पहुंची… इतना ही नहीं एक मॉडल तो ऐसा भी है जिसकी बिक्री ने 3 लाख यूनिट्स का आंकड़ा भी पर कर लिया है। अब अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इन बाइक्स के नाम भी जान लें ताकि आपको भी पता चल सके कि किस मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा है।

टॉप 3 बेस्ट सेलिंग बाइक्स 

No Model June 2024
1 Hero Splendor 3,05,585 यूनिट बिकी
2 Honda Shine 1,39,587 यूनिट बिकी
3 Bajaj Pulsar 1,11,101 यूनिट बिकी

 

3. Bajaj Pulsar

भारतीय ग्राहकों को बजाज ऑटो की पल्सर सीरीज आज भी खूब पसंद आ रही है। पल्सर सीरीज में कई वेरिएंट्स मिलेंगे। बजाज ने पिछले महीने पल्सर की 1,11,101 यूनिट्स की बिक्री की  जबकि पिछले साल जून महीने में ही पल्सर की 1,07,208 यूनिट्स की बिक्री की यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 3,893  यूनिट्स ज्यादा  बेची हैं। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 13.54% है। पल्सर सीरीज की एक्स शो-रूम कीमत 89,984 रुपये से शुरू होती है।

2. Honda Shine

देश में 125cc बाइक सेगमेंट में होंडा की शाइन सबसे ज्यादा बिकने बाइक है। 125cc और अब 110cc इंजन में यह बाइक उपलब्ध है।  पिछले महीने होंडा शाइन की 1,39,587 यूनिट बिकी यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल मई महीने में ही शाइन की 1,31,920 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 7,667 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं।

इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 16.98% है। होंडा शाइन 100cc और 125cc इंजन में उपलब्ध है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 65 हजार रुपये से शुरू होती है। शाइन 100 की बिकी बहुत ज्यादा नहीं होती, जबकि 125cc इंजन वाले मॉडल की बिक्री जमकर हो रही है।

1. Hero Splendor

और अब बात करते हैं हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस बाइक के बारे में जो हर महीने No.1 पर  रहती है।  पिछले महीने स्प्लेंडर की 3,05,586 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल जून महीने में ही स्प्लेंडर की 2,38,340  यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 67,246 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं।

इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 37.17% है। इस बाइक में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ