बारिश के मौसम में गाड़ी चलाते समय सबसे ज्यादा भरोसा ब्रेक पर होता है. लेकिन अगर इसी दौरान अचानक ब्रेक काम करना बंद कर दें, तो कुछ सेकंड में ही स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है. ऐसे समय में घबराकर गलत फैलला लेने से हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. हालांकि अगर आपको सही तरीका पता हो तो ऐसी मुश्किल स्थिति में भी गाड़ी को सुरक्षित तरीके से रोका जा सकता है.
सबसे पहले शांत रहें और गाड़ी की रफ्तार कम करें
अगर चलते-चलते आपको लगे कि ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं, तो सबसे पहले घबराएं नहीं घबराहट में जल्दबाजी से लिया फैसला स्थिती बिगाड़ सकता है. सबसे पहले एक्सीलेटर से पैर हटालें ताकि गाड़ी स्पीड अपने आप कम होने लगे. इसके बाद तुरंत हैजर्ड लाइट्स ऑन करें और जरूरत पड़ने पर हॉर्न बजाएं ताकि आसपास चल रहे दूसरे वाहन चालक सतर्क हो जाएं और आपको रास्ता दे सकें.
ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है इतना महंगा? खरीदने से पहले जान लें ये बात
इंजन तुरंत बंद करने की गलती न करें
कई लोग ब्रेक फेल होने पर घबराकर तत्काल इंजन बंद कर देते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. इंजन बंद होने पर पावर स्टीयरिंग काम करना बंद कर सकता है, जिससे गाड़ी को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में गाड़ी को धीरे-धीरे लोअर गियर में लाएं. अगर कार पांचवे गियर में है तो पहले चौथे, फिर तीसरे और जरूरत के अनुसार दूसरे गियर में शिफ्ट करें. इससे इंजन ब्रेकिंग की मदद से गाड़ी की स्पीड कम होने लगेगी.
ब्रेक पैडल को बार-बार दबाएं
गियर डाउन करने के साथ ब्रेक पैडल को बार-बार दबान की कोशिश करें. कई बार ब्रेक सिस्टम में हाइड्रोलिक प्रेशर कम हो जाता है. ऐसे में लगातार ब्रेक पंप करने से प्रेशर वापस बन सकता है और ब्रेक दोबारा काम करने लगते हैं.
हैंडब्रेक का इस्तेमाल सोच समझकर करें
अगर ब्रेक पैडल दबाने बाद भी गाड़ी नहीं रुक रही है तो हैंडब्रेक का सहारा लिया जा सकती है, लेकिन इसे कभी भी एक झटके में पूरी ताकत से न खींचें. इसे धीरे धीरे और हल्के हाथ से ऊपर करें. अगर इसे अचानक पूरी तरह खींच दिया तो पीछे के पहिए लॉक हो सकते हैं. बारिश में गीली और फिसलन भरी सड़क पर इससे गाड़ी फिसल सकती है या घूम सकती है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है.
बारिश में पहले से रखें ये सावधानी
बरतास में निकलने के पहले कार के ब्रेक फ्लूइड, ब्रेक पैड और ब्रेक सिस्टम की जांच जरूर करवा लें. अगर ब्रेक से कोई असामान्य आवाज आ रही है या ब्रेक पहले जैसे काम नहीं कर रहे हैं, तो बना देरी किए सर्विस सेंटर पर जाएं.
ये भी पढ़ें- नए अवतार में आएगी Fortuner, दमदार लुक के साथ मिल सकते हैं ये बड़े अपडेट
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
16 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
20 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
22 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
23 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines