Mini Countryman JCW: भारत में Mini एक बार फिर कार लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही है. कंपनी कल 14 अक्टूबर 2025 को Countryman John Cooper Works (JCW) लॉन्च करने जा रही है. यह मॉडल खास इसलिए भी है क्योंकि भारत में फिलहाल Countryman सिर्फ इलेक्ट्रिक वर्जन में उपलब्ध है. लॉन्च के बाद यह देश में एकमात्र पेट्रोल इंजन वाला Countryman मॉडल होगा. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है और कार लवर्स में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है.
शानदार इंजन और परफॉर्मेंस
Mini Countryman JCW में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 300hp की पावर और 400Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स होगा जो पावर को चारों पहियों तक पहुंचाएगा. कंपनी का दावा है कि यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.4 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है. परफॉर्मेंस के मामले में यह कार खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो ड्राइविंग में स्पोर्टी अहसास चाहते हैं.
स्पोर्टी डिजाइन में मिलेगा नया अंदाज
डिज़ाइन के मामले में Countryman JCW को खास स्पोर्टी टच दिया गया है. इसमें ब्लैक्ड-आउट ग्रिल, Mini की सिग्नेचर चेकर फ्लैग डिजाइन और John Cooper Works बैज दिया गया है. बंपर के दोनों ओर बड़े एयर इनटेक्स और रेड एक्सेंट इसे और भी आक्रामक लुक देते हैं. बोनट पर लाल डेकल्स भी मौजूद होंगे. कार में JCW के खास अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, JCW बैज और लाल रूफ और ORVMs का कॉम्बिनेशन इसे साधारण मॉडल से अलग पहचान देगा.
बैक भी दिखेगा एक्सक्लूसिव
कार के पीछे की बात करें तो इसमें ट्विन-टिप डुअल एग्जॉस्ट, ब्लैक Countryman, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और JCW बैज दिया गया है. हालांकि टेल लाइट्स स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही होंगी, लेकिन इन छोटे-छोटे डिटेलिंग की वजह से इसका लुक एकदम खास और स्पोर्टी नजर आता है.
ऐसा होगा इंटीरियर
इंटीरियर में इस खास एडिशन को और भी स्पेशल बनाया गया है. केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो स्पोर्टी अहसास बढ़ाते हैं. डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री पर रेड स्टिचिंग और एम्बिएंट लाइटिंग कार के इंटीरियर को एक प्रीमियम फील देती है. Mini ने इस मॉडल में आराम और लक्ज़री दोनों का ध्यान रखा है.
फीचर्स में कोई कमी नहीं
Countryman JCW में 9.4 इंच का सर्कुलर OLED इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो इलेक्ट्रिक वर्ज़न में भी देखने को मिलता है लेकिन इसमें JCW का स्पेशल यूजर इंटरफेस होगा. इसके अलावा हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस फोन चार्जर और इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. यह SUV फीचर-पैक्ड और प्रीमियम दोनों है.
कीमत और लॉन्च की तैयारी
Mini Countryman JCW की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 70 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. जून 2025 में Mini ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन JCW पैक के साथ लॉन्च किया था और उसके केवल 20 यूनिट ही भारत के लिए उपलब्ध कराए गए थे. अगर इस बार भी कंपनी सीमित यूनिट्स लाती है तो इसकी कीमत उम्मीद से ज्यादा हो सकती है.
ये भी पढ़ें- लॉन्च होने से पहले ही सोल्ड आउट हुई Skoda Octavia RS, भारत में बेची जाएंगी सिर्फ इतनी गाड़ियां
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
14 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines