Mini Countryman Electric launched details in hindi: Mini Countryman का नया इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च हुआ है। ये लग्जरी सेगमेंट की कार है, जो बाजार में BMW i4 जैसी हाई क्लास गाड़ियों से कम्पीट करेगी। ये पूरी तरह ईवी कार है, जिसे शुरुआती कीमत 54.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
Countryman Electric हाई क्लास कार है, जिसमें 66.45kWh की दमदार बैटरी सेटअप मिलेगा। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 462km तक चलेगी। इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेगा। ये कार पुरानी Countryman से 60mm हाइट में ऊंची और 130mm लंबी है।
Mini Countryman Electric का स्पेसिफिकेशन
इस न्यू जनरेशन कार में 19 इंच के बड़े टायर साइज दिए गए हैं, जो इसे हाई एंड लुक देते हैं। इस कार के फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल और हेडलाइट मिलेगी। नई मिनी में 9.4इंच की स्क्रीन दी गई है, जो इसके इंटीरियर के लुक्स को एन्हांस करती है। कार में अलॉय व्हील, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Mini Countryman महज 8 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की स्पीड
Mini Countryman में बड़ा लेग रूम दिया गया है, हाई पिकअप के लिए इसमें सिंगल मोटर मिलती है। यह कार सड़क पर हाई स्पीड के लिए 204hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि ये कार महज 8.6 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार में ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है, जो इसे खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देने में मदद करता है।
Mini Countryman में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर्स
- कार में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे ये 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
- कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है, जो हादसे से बचने के लिए अलर्ट जारी करता है।
- इसमें आटो एसी और रियर सीट पर एसी वेंट मिलते हैं।
- मिनी की इस कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हाई स्पीड मिलती है।
- Mini Countryman इलेक्ट्रिक में 170kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
Mini Countryman का इनसे होगा मुकाबला
Mini Countryman Electric बाजार में BMW i4, Mercedes-Benz EQA और Volvo XC40 Recharge से कम्पीट करती है। BMW i4 की बात करें तो ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर 590 km तक चलती है। कार में बड़ी 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार का बेस मॉडल 78.38 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। इसका टॉप मॉडल 83.68 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।
|
BMW i4 Car Specifications
|
Car Specifications |
| Fuel Type | Electric |
| DriveTrain | RWD |
| Acceleration | 5.7 to 6 seconds |
| Top Speed | 250 kmph |
BMW i4 का स्पेसिफिकेशन
- यह पावरफुल कार 190 kmph की टॉप स्पीड देती है।
- कार 250 kW डीसी चार्जर से 30 मिनट में चार्ज हो जाती है।
- BMW की इस कार में 70.2 kwh और 83.9 kwh दो बैटरी पैक मिलता है।
- इसमें डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल है, जो चारों पहियों को कंट्रोल करता है।
- इस धांसू कार में 470 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कातिलाना अंदाज, हवा से करेगी Race, आ गई नई लोहा-लाट Xiaomi SU7, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Hybrid इंजन और 27 की माइलेज, Maruti की इस कार की कीमत 10.99 लाख
ये भी पढ़ें: क्यों डाउन हुई Mahindra Thar की Sale? 15 अगस्त के बाद बदल जाएगा इसका नाम और लुक
ये भी पढ़ें: 9 लाख से कम कीमत में मिल रही ये न्यू जनरेशन CNG कार , 27 की माइलेज और शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
9 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
11 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
12 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines