Mini Cooper की इस इलेक्ट्रिक कार में 270 km की रेंज और डैशिंग लुक्स, जानें कीमत

Mini Cooper SE ev car know price

Mini Cooper SE ev car know price

विज्ञापन

Mini Cooper SE: मिनी कूपर अपनी स्टाइलिश गाड़ियों में दमदार इंजन देने के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में हाल ही में कंपनी ने अपनी धाकड़ कार Mini Cooper SE की बुकिंग खोली है। फिलहाल कंपनी ने इस धांसू कार की 40 यूनिट्स की बुकिंग के लिए विंडो ओपन की है।

कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 270 km तक चलती है

Mini Cooper SE बाजार में शुरुआती कीमत 50.9 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस धाकड़ कार में 32.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 270 km तक चलती है। यह बेहद लग्जरी और कम्फर्टेबल कार है।

Advertisment

कार में 184 PS की पावर और 270 Nm का टॉर्क

कार में 184 PS की पावर और 270 Nm का टॉर्क मिलता है। Mini Cooper SE फार्स्ट चार्जर से केवल 36 मिनट में चार्ज हो जाती है। Mini Cooper SE 5.5- इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। यह कई अट्रैक्टिव कलर में ऑफर की जा रही है।

Mini Cooper SE में फ्रंट पैसेंजर और एयरबैग

कार में 8.8- इंच बस जबरदस्त इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में हीटेड फ्रंट सीट और वायरलेस फोन चार्जिंग मिलता है। इसमें ट्वीन सनरूफ मिलता है। Mini Cooper SE में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग, ब्रेक असिस्ट, ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

एबीएस और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स

कार में क्रैश सेंसर, एबीएस, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और एक रियरव्यू कैमरा दिया गया है। फिलहाल कंपनी अपनी Mini Cooper SE में केवल 1 वेरिएंट ऑफर कर रहा है। यह बेहद स्टाइलिश कार है, जिसकी हैडलैंप इसका अट्रैक्शन हैं। यह कंपनी की हाई परफॉमेंस हैचबैक कार है।

विज्ञापन

ऐसे समझे चार्जिंग का गणित

50 kW DC Charger: 80% in 36 mins.

11 kW AC Charger: 80% in 2 hours 30 minutes.

विज्ञापन

2.3 kW AC Charger: 80% in 9 hours 43 minutes.

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ