JSW MG मोटर इंडिया की Windsor EV लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है। हाल ही में कंपनी ने Windsor EV PRO को बड़ी बैटरी के साथ बाजार में पेश किया है, जिससे लंबी रेंज मिलती है। इस मॉडल को भी ग्राहक जमकर खरीद रहे हैं। सिर्फ लंबी रेंज ही नहीं इसमें कई जबरदस्त फीचर्स को शामिल किया गया है। Windsor EV PRO को इस साल मई में लॉन्च किया और 24 घंटे के भीतर इस गाड़ी को रिकॉर्ड तोड़ 8,000 बुकिंग मिली। MG विंडसर ने देश में मज़बूत बिक्री गति का प्रदर्शन जारी रखा है।
भारत की बेस्ट सेलिंग कार बनी Windsor EV
कंपनी ने घोषणा की है कि Windsor EV भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी है जिसने केवल 8 महीने में 27,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पर कर लिया है। देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी तेजी से बढ़ रही है।
Windsor EV में मिलेंगे दो बैटरी पैक
Windsor EV में दो बैटरी पैक मिलते हैं,जिसमें एक 38 kWh बैटरी पैक और दूसरा 52.9 kWh बैटरी पैक शामिल है। जिनकी रेंज क्रमशः 332 किलोमीटर और 449 किलोमीटर है। सेफ्टी फीचर्स की इस गाड़ी में कोई कमी नहीं है। Windsor EV की कीमत 9.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Windsor Pro EV की कीमत 18.10 लाख रुपये (एक्स–शोरूम) है।
Windsor EV में 12 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ Level 2 ADAS दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, EPS, आल डिस्क ब्रेक, रेन सेंसिंग वाइपर, 360 डिग्री कैमरा, फॉलो मी हेडलैंप, और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गये हैं ताकि इस गाड़ी में बैठे हर व्यक्ति को बढ़िया सेफ्टी मिले।
स्पेस की कोई कमी नहीं
Windsor EV में स्पेस काफी अच्छा दिया गया है और सबसे खास बात इसमें मिलने वाली सीटें काफी शानदार हैं। सामान रखने के लिए इसमें 604 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह गाड़ी साइज़ में बड़ी है और जब चलती है जो हर किसी को आकर्षित भी करती है। इसमें बैठकर आपको बिजनेस वाला फील मिलेगा।
यह भी पढ़ें: भारत में Tata Punch की बिक्री 31% गिरी, सिर्फ इतनी यूनिट्स बिकी, जानिए कारण
संबंधित खबरें
महिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
11 mins agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
1 hr agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
19 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
20 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
22 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines