---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

भारत में Tata Punch की बिक्री 31% गिरी, सिर्फ इतनी यूनिट्स बिकी, जानिए कारण

Tata Punch sale declined: पिछले महीने (May2025) टाटा मोटर्स ने पंच की कुल 13,133 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 18,949 यूनिट्स की बिक्री का रहा था, ऐसे में टाटा को पंच की बिक्री ने झटका दे दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Tata Punch sale declined: टाटा मोटर्स की गाड़ियां अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं। कंपनी की सबसे मजबूत और सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच के लिए यह साल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ महीनों से इस गाड़ी की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कभी अपने सेगमेंट में नंबर वन की पोजीशन पर रहनी पंच की चमक अब फीकी पड़ती हुई नजर आ रही है। अब इसके इसके पीछे क्या कारण हैं?  और इस पर टाटा की आगे क्या तैयारी रहेगी ? आइये जानते हैं…

टाटा पंच की बिक्री 31% गिरी

---खबर नीचे जारी है---

पिछले महीने (May2025) टाटा मोटर्स ने पंच की कुल 13,133 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 18,949 यूनिट्स की बिक्री का रहा था, ऐसे में टाटा को पंच की बिक्री ने झटका दे दिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार पंच की  5816 यूनिट्स कम बिकी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

क्यों गिरी पंच की बिक्री ?

टाटा पंच को भारत में 11 फरवरी, 2023 को लॉन्च किया गया था।  तब से लेकर अब तक इस कार में कोई बदलाव नहीं किया है। इसी दौरान बाजार में कई नए मॉडल दस्तक दे चुके हैं। ऐसे में ग्राहकों को पंच पुरानी लगने लगी, जिसकी वजह से बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय पंच में आपको पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक का ऑप्शन मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

पंच में स्पेस अच्छा मिल जाता है। इसमें  1200cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। 5 लोगों के बैठने के बाद इसकी परफॉरमेंस डाउन नहीं होती। सेफ्टी के लिए पंच में, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट  और 3 पॉइंट सीट बेलेट की सुविधा मिलती है। पंच की बिक्री बचाने के लिए अब कंपनी को इसका फेसलिफ्ट मॉडल लाना जरूरी है। टाटा पंच का सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर से है। Tata Punch की एक्स-शोरू कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:  Mercedes AMG G 63 का ‘कलेक्टर एडिशन’ कल भारत में होगा लॉन्च, चौंका सकती है कीमत

First published on: Jun 11, 2025 05:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola