27000 लोगों ने खरीदी ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में 449km की रेंज, कीमत 9.99 लाख से शुरू

MG Windsor EV की भारत में बिक्री लगातार बढ़ रही है महज 8 महीने में इसनें 27,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पर कर लिया है। इस EV में 12 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ Level 2 ADAS दिया गया है।

Windor ev
विज्ञापन

JSW MG मोटर इंडिया की Windsor EV लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है। हाल ही में कंपनी ने Windsor EV PRO को बड़ी बैटरी के साथ बाजार में पेश किया है, जिससे लंबी रेंज मिलती है। इस मॉडल को भी ग्राहक जमकर खरीद रहे हैं। सिर्फ लंबी रेंज ही नहीं इसमें कई जबरदस्त फीचर्स को शामिल किया गया है। Windsor EV PRO को इस साल मई में लॉन्च किया  और 24 घंटे के भीतर इस गाड़ी को रिकॉर्ड तोड़ 8,000 बुकिंग मिली। MG विंडसर ने देश में मज़बूत बिक्री गति का प्रदर्शन जारी रखा है।

Advertisment

भारत की बेस्ट सेलिंग कार बनी Windsor EV

कंपनी ने घोषणा की है कि Windsor EV भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी है जिसने केवल 8 महीने में 27,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पर कर लिया है। देश में  इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी तेजी से बढ़ रही है।

Windsor EV में मिलेंगे दो बैटरी पैक

Windsor EV में दो बैटरी पैक मिलते हैं,जिसमें एक 38 kWh बैटरी पैक और दूसरा 52.9 kWh बैटरी पैक शामिल है। जिनकी रेंज क्रमशः 332 किलोमीटर और 449 किलोमीटर है। सेफ्टी फीचर्स की इस गाड़ी में कोई कमी नहीं है।  Windsor EV  की कीमत  9.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Windsor Pro EV की कीमत 18.10 लाख रुपये (एक्स–शोरूम) है।

 

विज्ञापन

Windsor EV में 12 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ Level 2 ADAS दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, EPS, आल डिस्‍क ब्रेक, रेन सेंसिंग वाइपर, 360 डिग्री कैमरा, फॉलो मी हेडलैंप, और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गये हैं ताकि इस गाड़ी में बैठे हर व्यक्ति को बढ़िया सेफ्टी मिले।

विज्ञापन

स्पेस की कोई कमी नहीं

Windsor EV में स्पेस काफी अच्छा दिया गया है और सबसे खास बात इसमें मिलने वाली सीटें काफी शानदार हैं। सामान रखने के लिए इसमें 604 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह गाड़ी साइज़ में बड़ी है और जब चलती है जो हर किसी को आकर्षित भी करती है। इसमें बैठकर आपको बिजनेस वाला फील मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ