MG Motor ने भारत में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Windsor EV का नया Indulge एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी एक्स शोरुम कीमत 17.89 लाख रखी है. इस नए एडिश में डिजाइन से लेक केबिन कम्फर्ट तक कई बदलाव किए गए हैं. हालांकि, इसकी सबसे ज्यादा चर्चा पीछ बैठने वाले यात्रियों के लिए दी गई नई प्राइव स्क्रीन की हो रही है. जानते हैं कार के फीचर्स की डिटेल्स.
Shadow Gold कलर में नया लुक
Windsor EV Indulge Edition को सबसे पहले इसके नए शेडो गोल्ड कलर से पहचाना जा सकता है. इस रंग के साथ कार को 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसके लुक को थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं. साइड में Indulge की खास बैजिंग भी दी गई है. यानी कंपनी ने डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव करने के बजाय कुछ प्रीमियम टच देकर इस एडिशन को रेगुलर Windsor से अलग दिखाने की कोशिश की है.
MG Windsor EV के केबिन में क्या नया?
अंदर की तरफ अर्बन टेन और ब्लैक डुअल टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है. फ्रंट सीट के हेडरेस्ट पर इंडल्ज की एम्ब्रॉयडरी मिलती है. इसके साथ आगे और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए नेक कुशन और पिलो भी दिए गए हैं. लंबे सफर में ये छोटी-छोटी चीजें यात्रियों के कम्फर्ट को बेहतर कर सकती हैं. खासकर उन लोगों के लिए यह फीचर काम का है जो कार में पीछे बैठकर ज्यादा समय बिताते हैं.
पीछे बैठने वालों के लिए Prive Screen
इस एडिशन का सबसे बड़ा आकर्षण रूफ-माउंटेड फ्लिप-डाउन प्राइव स्क्रीन है. यह स्क्रीन पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए दी गई है और सफर के दौरान एंटरटेनमेंट का ऑप्शन देती है. इस फीचर की वजह से Windsor EV Indulge Edition सिर्फ ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर को ध्यान में रखकर तैयार की गई कार नहीं लगती, बल्कि रियर पैसेंजर कम्फर्ट पर भी खास फोकस करती है. परिवार के साथ लंबे सफर करने वालों के लिए यह फीचर खास तौर पर उपयोगी हो सकता है.
कितनी है बैटरी और रेंज?
MG Windsor EV Indulge Edition में 38 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी प्रमाणित ड्राइविंग रेंज 332 किलोमीटर है. इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यानी यह एडिशन मुख्य रूप से ज्यादा पावर के बजाय कम्फर्ट और प्रीमियम एक्सपीरियंस पर फोकस करता है. रोजाना शहर में इस्तेमाल और सामान्य वीकेंड ट्रिप के लिए दावा की गई 332 किलोमीटर रेंज उपयोगी साबित हो सकती है, हालांकि वास्तविक रेंज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और मौसम जैसी चीजों पर निर्भर करेगी.
15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन और Aero Lounge Seats
Windsor EV Indulge Edition में पहले की तरह 15.6-इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलती है. कार की एक खासियत इसकी Aero Lounge Seats भी हैं, जिन्हें 135 डिग्री तक रेक्लाइन किया जा सकता है. यह फीचर पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा आरामदायक बैठने की स्थिति देने के लिए डिजाइन किया गया है. प्राइव स्क्रीन, पिलो और नेक कुशन के साथ ये फीचर्स कार के रियर कम्फर्ट पैकेज को और खास बनाते हैं.
17.89 लाख में क्या मिल रहा है?
17.89 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर Windsor EV Indulge Edition में कंपनी ने ज्यादा फोकस प्रीमियम एक्सपीरियंस पर किया है. नए कलर और अलॉय व्हील्स जहां एक्सटीरियर को अलग बनाते हैं, वहीं प्राइव स्क्रीन, लेदरेट इंटीरियर, पिलो और नेक कुशन रियर पैसेंजर के कम्फर्ट को बढ़ाते हैं. ऐसे खरीदार जो इलेक्ट्रिक कार में सिर्फ रेंज नहीं, बल्कि परिवार के लिए ज्यादा आराम और फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए यह नया एडिशन खास दिलचस्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Electronic Parking Brake: कार में दिखने वाला छोटा सा P बटन कैसे करता है काम, जानें इसके फायदे
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines