MG की नई SUV टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, स्मार्ट फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक

MG VS HEV में 1.5 लीटर का जबरदस्त इंजन पावर मिलेगा, कार में डैशिंग डैशबोर्ड और एलईडी हेडलाइट और टेललाइट हैं। कार का पावरफुल इंजन 177 hp की पावर जनरेट करेगा। कंपनी अपनी इस नई कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन दे रही है।

MG VS SUV spied in India, MG VS price, MG VS  features, MG VS  mileage, SUV cars, cars under 10 lakhs

MG VS

MG VS SUV spied in India details in hindi: एमजी मोटर्स की नई कार VS इंडिया में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। यह दिखने में Astor SUV का मॉडिफाई वर्जन लग रही है। वायरल फोटो के अनुसार कार में न्यू स्टाइल अट्रैक्टिव ग्रिल और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील ऑफर किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेफ्टी फीचर्स

MG VS में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलेगा। यह हाइब्रिड कार है, जिसमें एडिशन पावर के लिए इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। अभी तक यह कार ग्लोबल मार्केट में थाइलैंड और इंडोनेशिया में बेची जाती है।

विज्ञापन

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन 

MG VS HEV में 1.5 लीटर का जबरदस्त इंजन पावर मिलेगा। कार में डैशिंग डैशबोर्ड और एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं। कार का पावरफुल इंजन 177 hp की पावर जनरेट करेगा। कंपनी अपनी इस नई कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन देगा। नई कार का मुकाबला Maruti Grand Vitara hybrid और Toyota Hyryder hybrid से होगा।

MG की 8 नई गाड़ियां आएंगी

कंपनी ने फिलहाल इसके लॉन्च डेट और कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार दिसंबर 2024 तक पेश कर दी जाए। इसके अलावा कंपनी ने ऐलान किया है कि 2025 से 2028 के बीच वह कुल 8 नई गाड़ियां लेकर आने वाली है। अनुमान है कि MG VS HEV 10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जाएगी।

विज्ञापन

MG VS में मिल सकते हैं ये फीचर्स

  • ऑटो IRVM और 6 स्पीड गियरबॉक्स
  • यह 5 सीटर कार होगी
  • कार में एलईडी लाइट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा
  • वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड सीट
  • छह एयरबैग और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज

ये भी पढ़ें: Tata Curvv इंटीरियर की तस्वीरें लीक, डुअल टच केबिन थीम और 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ