MG M9 Review: देश में हर साल कई नई कारें लॉन्च होती हैं, कुछ फ्लॉप तो कुछ हिट हो जाती हैं। लेकिन बहुत कम कारें ऐसी होती हैं जिनके बारे में बात करने को मन करता है। उन्हीं में से एक है MG की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV M9 जोकि जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। यह MG की सबसे लंबी MPV है,M9 के जरिये कंपनी बिजनेस क्लास और बिग फैमिली को टारगेट कर रही है। क्या यह वाकई एक दमदार इलेक्ट्रिक एमपीवी साबित हो सकती है? आइये जानते हैं…
डिजाइन और इंटीरियर
पहली नजर में MG M9 आपको पसंद आ सकती है। यह बोल्ड और बेहद आकर्षित है। यह एक बिग साइज़ एमपीवी है। फ्रंट में बिग साइज़ MG का लोगो देखने को मिलता है। इसमें DRL,s औरLED हेडलाइट्स स्लीक है। इसमें फ्रंट पार्किंग कैमरा दिया गया है साथ ही ADAS के लिए रडार दिए गए हैं। फ्रंट लुक को प्रीमियम टच देने के लिए बड़ी क्रोम ग्रिल दी गई है। इस गाड़ी में 19 इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए हैं और इनका डिजाइन ठीक बैसा ही है जैसा पेट्रोल-डीजल कारों जैसा ही लगता है। इसका साइड प्रोफाइल बेहतर है वहीं इसका रियर प्रोफाइल, भारत में मौजूदा अब तक जितनी भी MPVs हैं उनमें से यह काफी अच्छी दिखने वाली गाड़ी है।
MG M9 का इंटीरियर इतना प्रीमियम है कि यह किसी 5 स्टार होटल जैसा फील देता है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है। इसकी सीटें आरामदायक हैं और बूट स्पेस भी काफी बेहतर मिलता है। सीटें बेहद लग्जरी हैं और इनमें मसाज की भी सुविधा मिलती है। सीटों को एक क्लिक पर बेड बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं सीटें आगे, पीछे, लेफ्ट और राइट की जा सकती हैं। सीटें वेंटिलेशन और हीटिंग फीचर से भी लैस हैं। इसके बूट में 465 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, वहीं अगर 3rd रो को फोल्ड कर दिया जाये तो यह स्पेस बढ़कर 1,700 लीटर तक बढ़ जाता है।
बैटरी, रेंज और परफॉरमेंस
MG M9 में 90 kWh का बैटरी दिया है जो 245 PS की पावर देता है। फुल चार्ज में यह करीब 500km तक की रेंज ऑफर करती है। फिलहाल सही रेंज की जानकारी नहीं मिली है। परफॉरमेंस की बात करें तो यह पावरफुल है और बेहद आरामदायक है। इसकी खास बात ये है कि इसके सस्पेंशन बेहद सॉफ्ट हैं। हाई स्पीड में भी यह स्मूथ रहती है।
सिटी और हाईवे पर इसका स्टेयरिंग सॉफ्ट रहता है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं, जिनमें इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलता हैं। इसकी सीटिंग पोजीशन काफी अच्छी है इसलिए गाड़ी चलाते समय काफी मजा आता है।
M9 के सस्पेंशन काफी सॉफ्ट हैं। खराब से खराब रास्तों पर यह आसानी से निकल जाती है। हाई स्पीड पर हल्का सा बॉडी रोल महसूस किया जा सकता है पर वो आपको परेशान नहीं करेगा। यह गाड़ी काफी आरामदायक है। सिटी और हाईवे पर यह काफी स्मूथ रहती है और इसका स्टीयरिंग हल्का रहता है।
इसकी सीटिंग पोजीशन काफी काफी अच्छी है जिसकी वजह से विजिबिलिटी बेहतर बनती है। इस गाड़ी को ड्राइविंग करने में काफी मजा आया। सेफ्टी के लिए इसमें स्ट्रेस अलर्ट, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 7 एयरबैग्स और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
नई MG M9 सच में एक लाजवाब इलेक्ट्रिक MPV है। अगर आप एक हाई टेक, एडवांस्ड इलेक्ट्रिक MPV लेने की सोच रहे हैं तो नई MG M9 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसे चलता फिरता लाउन्ज कहना गलत नहीं होगा। जल्द ही यह भारत में लॉन्च की जाएगी और इसकी संभवित कीमत 60 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 15 जुलाई को आएगी फैमिली के लिए इलेक्ट्रिक MPV, मारुति अर्टिगा के लिए बनेगी खतरा!
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
6 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
8 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
10 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
23 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines