Big Car Discounts in August: इन समय एक नई कार खरीदना काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए कार कंपनियां लगातार डिस्काउंट दे रही हैं। पिछले महीने (जुलाई) जिन कारों पर डिस्काउंट मिल रहा था वो डिस्काउंट इस महीने भी जारी है। लेकिन अब डिस्काउंट थोड़ा ज्यादा हो गया है, यानी फायदा सीधा ग्राहकों को मिलेगा। रविवार का दिन है और मौसम भी सुहाना है…ऐसे में जो लोग नई कार खरीदने की सोच रहे हैं वो जल्दी करें… क्योंकि इस समय नई गाड़ी पर 4.50 लाख रुपये तक की बचत आप कर सकते हैं।
MG ने दिया 4.50 लाख रुपये तक डिस्काउंट
इस महीने MG की नई गाड़ी खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। Comet EV पर आप पूरे 10,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इस कार की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा ZS EV पर पूरे 1.50 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं, लेकिन यह ऑफर एक्सचेंज पर लागू है। Astor पर 50,000 रुपये तक फायदा दिया जा रहा है।
वहीं Hector की खरीद पर आपको 1.15 लाख रुपये का फायदा होगा। इसके अलावा MG की सबसे महंगी SUV, Gloster पर आप 4.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं, जबकि इस पर 1 लाख रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। Gloster एक फुल साइज़ एसयूवी है जिसकी की कीमत 38.80 लाख रुपये से शुरू होती है। सभी ऑफर्स स्टॉक रहने तक मिलेंगे।
Honda Elevate पर बड़ा डिस्काउंट
होंडा अपनी मिड-साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी Elevate पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। इस गाड़ी पर आप पूरे 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 11.91 लाख रुपये से शुरू होती है। इस गाड़ी में स्पेस अच्छा मिल जाता है। सेफ्टी फीचर्स की बात इस गाड़ी एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम+ EBD और 6 एयरबैग्स की सुविधा मिलती है।
Tata Nexon पर एक लाख का डिस्काउंट
टाटा मोटर्स अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए Nexon पर एक लाख का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट Nexon के ओल्ड स्टॉक पर है.. इसलिये जल्दी करें क्योंकि स्टॉक थोड़ा ही बचा है। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। सेफ्टी में इस गाड़ी को 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है।
Hyundai Venue पर बंपर डिस्काउंट
हुंडई ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue पर 55,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है। Venue की कीमत 7.94 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रोजाना ऑफिस जाने के लिए ये हैं सबसे किफायती कारें, कीमत 3.99 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
10 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
11 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
15 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
17 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines