आपने कर दिया लेट, MG ने बढ़ा दिए अपनी इस SUV के रेट, Innova को देती है टक्कर

MG Hector में सेफ्टी के लिए ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग दिए गए हैं। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है, कार में सात वेरिएंट अवेलेबल हैं।

MG Hector

MG Hector

MG Plus prices hiked details in hindi: एमजी मोटर्स एसयूवी सेगमेंट में Hector को ऑफर करता है। फ्रंट से यह कार बोल्ड और मस्कुलर लुक में आती है। कंपनी की यह कार सात वेरिएंट में अवेलेबल है, अब इसके Hector वेरिएंट की कीमतों पर 16000 और Hector Plus वेरिएंट पर 30000 रुपये बढ़ाए गए हैं। कंपनी ने इसके बेस मॉडल Hector Style की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार में 587 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है

MG Hector की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह कार शुरुआती कीमत 17.27 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है। कार के अलग-अलग वेरिएंट में 1451 cc और 1956 cc का इंजन मिलता है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। यह पांच सीटर मल्टी पर्पज कार है जिसमें अधिक सामान लेकर सफर कर सकते हैं। इस कार में 587 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

विज्ञापन

MG Hector में आते हैं ये फीचर्स

  • इंटीरियर में डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलता है।
  • 14-इंच की टचस्क्रीन और क्रूज कंट्रोल
  • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग
  • इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट
  • लेन डिपार्चर वार्निंग और इंटेलिजेंट हाइड्रोलिक ब्रेकिंग असिस्टेंस
  • ट्रैफिक जाम असिस्ट और सेफ डिस्टेंस वार्निंग का फीचर आता है।

 

MG Hector में कौन से फीचर हैं?

इसके टॉप मॉडल में अलॉय व्हील मिलते हैं, यह कार बड़ी और स्टाइलिश क्रोम ग्रिल के साथ मिलती है। कार के टेलगेट पर हेक्टर की बैजिंग दी गई है। यह कार 141bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क देती है, जिससे पहाड़ या खराब रास्तों पर इसे हाई पिकअप मिलता है। इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स है, और कार की रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलता है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, जो सड़क पर अन्य किसी वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है।

विज्ञापन

Toyota Innova Crysta में 2.4 लीटर का डीजल इंजन

कार में 2.4 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, इसमें 8 इंच की टचस्क्रीन आती है। यह कार 150 PS की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन अवेलेबल हैं, इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। Toyota Innova में चार वेरिएंट आते हैं और यह कार ऑटो फोल्डिंग ORVMs के साथ आती है। कार में वुडन पैनल, डुअल कलर इंटीरियर और 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

Toyota Innova Crysta में ये सब कुछ

  • यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।
  • इसमें तेज रफ्तार के लिए दो ड्राइवर मोड इको और पावर मिलते हैं।
  • कार के टॉप मॉडल की कीमत 33.10 लाख रुपये ऑन रोड है।
  • 8वें एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और डिजिटल डिस्प्ले
  • रियर सीट पर एसी वेंट और अलॉय व्हील
  • ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आठ-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ