MG Hector Offers in 2025: नई कार खरीदने के लिए फरवरी का यह महीना काफी अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप इन दिनों एक नई एसयूवी लेने की सोच रहे है तो MG Hector पर इस समय काफी अच्छा ऑफर चल रहा है। इस मिड साइज़ एसयूवी पर आप काफी बड़ी बचत कर सकते हैं। यह एक दमदार एसयूवी है जो अपने साइज, फीचर्स और इंजन के दम पर ग्राहकों को लुभा रही है। आइये जानते हैं हेक्टर खरीदने पर आप कितनी बचत कर सकते हैं और ऑफर कब तक लागू रहेगा ? आइये जानते हैं।
MG Hector
MG Hector पर कितना डिस्काउंट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने MG Hector पर पूरे 2.40 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर 31 March 2025 तक दिया जा रहा है। इस ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए MG डीलरशिप से सम्पर्क कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए हेक्टर पर 4.99% का रेट ऑफ इंटरेस्ट दिया जा रहा है। दूसरे ऑफर के तहत रोड टैक्स में 50% की छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं इस एसयूवी पर कंपनी की तरफ से कॉम्प्लीमेंट्री तौर पर एक्सेसरीज और एक्सेंडिड वारंटी के साथ रोडसाइड असिस्टेंस का भी फायद मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक इसकी मेंटेनेंस हर महीने सिर्फ 500 रुपये में की जा सकती है।
MG Hector
इंजन और पावर
MG Hector में 1.5L टर्बो पेट्रोल और 2.0L टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। इसके 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है, लेकिन डीजल इंजन के साथ सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। हेक्टर में लगे ये दोनों ही इंजन काफी दमदार हैं साथ ही बढ़िया प्रदर्शन करते हैं।
फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में 14 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है साथ ही 75 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर्स भी इसमें मिलते हैं।इतना ही नहीं इसमें पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, डिस्क ब्रेक,एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलेस चार्जर, हिल असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, एंटी लॉक लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और 6 एयरबैग्स एयरबैग, हिल असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स को ऑफर करती है। एमजी हेक्टर को 5/6/7 सीटर में ख़रीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें High Range Electric bikes: सबसे ज्यादा रेंज देती हैं ये बाइक्स, जानिये कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
8 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines