High Range Electric bikes: सबसे ज्यादा रेंज देती हैं ये बाइक्स, जानिये कीमत और फीचर्स

High speed Electric bikes: अगर आप एक हाई-स्पीड रंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, जिसमें स्पोर्टी लुक्स भी मिले तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं…

EV bikes

High speed Electric bikes: देश में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहनों को खूब पसंद किया जा रहा है। नए-नए मॉडल के आने से बाजार में ग्राहकों के पास भी कई अच्छे ऑप्शन आ गये हैं। खास बात ये है कि इलेक्ट्रिक बाइक्स की कीमत अब पेट्रोल बाइक्स के बराबर आ गई हैं। अब एक इलेक्ट्रिक बाइक डेली यूज के लिए काफी अच्छा साबित हो सकती है। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते है।

Oben Rorr

यह एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक है जिसका डिजाइन आपको पसंद आ सकता है। इस बाइक की कीमत 1.50 लाख है। यह मेड इन इंडिया बाइक है। इसमें 8 kWh का बैटरी पैक दिया है जो 187 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है और यह रेंज काफी अच्छी मानी जाती है। इस बाइक को आये हुए भारत में काफी समय हो गया है। इसमें हाई क्वालिटी देखने को मिलती है।

Revolt RV 400

रिवोल्ट की इस बाइक ने भारत में अपनी जगह बना ली है। इस बाइक की  कीमत 1.50 लाख रुपये है। Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में 150 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि सिटी और हाईवे पर इसे आराम से राइड किया जा सके। जल्दी ही कंपनी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आ रही है।

Matter Era 5000+

यह भरत की इस पहली इलेक्ट्रिक बाइक है जो गियर के साथ आती है। इस बाइक में परफॉर्मेंस और रेंज का जबरदस्त तालमेल देखने को मिलता है। ये बाइक 125 किलोमीटर की रेंज  देती है और इसकी टॉप स्पीड  98 किलोमीटर तक जाती है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है। यूथ को यह काफी पसंद आ सकती है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपये से शुरू होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ