MG Gloster एक ताकतवर एसयूवी के नाम से जानी जाती है जो ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर भी जमकर चलती है। नई ग्लोस्टर में कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। स्पेस के मामले में भी यह कम नहीं है। यह सीधा टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देती है। लेकिन अब इस SUV को खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। MG Gloster में ADAS और 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (ARB), लेन डिपार्चर, ब्लाइंड स्पॉट, लेन चेंज असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम + EBD और ऐसे बैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
1.51 लाख रुपये तक महंगी हुई Gloster
MG Gloster रेंज की कीमत 38.80 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में… Gloster sharp turbo 4X2 7S वेरिएंट की कीमत पहले 39.56 लाख (एक्स-शोरूम)रुपये थी। लेकिन अब इसकी कीमत 41.07 लाख (एक्स-शोरूम)रुपये हो गई है। कीमत में 1.51 लाख (एक्स-शोरूम)रुपये तक का इजाफा हुआ है, जबकि इसके अन्य वेरिएन्ट्स की कीमतों में 1.50 लाख (एक्स-शोरूम)रुपये तक का इजाफा हुआ है।
Gloster में लगा है दमदार इंजन
इंजन की बात करें तो MG Gloster में पावरफुल 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 158.5 kW की पावर जनरेट करता है। इसमें 4WD और 2WD का ऑप्शन मिलता है। इसमें 7 ड्राइव मोड्स मिलते हैं। ग्लोस्टर में आपको 6 और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। यह इंजन हर मौसम में काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। MG ग्लोस्टर एक पावरफुल एसयूवी है जोकि कई अच्छे फीचर्स से साथ आती है।
MG Comet EV
MG Comet भी ही महंगी
MG Comet EV की कीमत में भी इजाफा हो गया है। कंपनी ने इस कार की कीमत में इजाफा कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेट ईवी की कीमत में 35,700 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। MG कॉमेट EV इसकी शुरुआती कीमत 6,99,800 लाख रुपये है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब कॉमेट की कीमत 7.35 लाख से शुरू होकर 9.84 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टाटा टियागो EV है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।
Comet EV में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ये कार सिंगल चार्ज में 230km की रेंज ऑफर करती है। 3.3kW के चार्जर से इसकी बैटरी को चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता जबकि 5 घंटे में इसकी बैटरी तकरीबन 80% तक चार्ज हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Brezza को छोड़ इस SUV पर टूट पड़े ग्राहक! इसमें EV का मिलेगा ऑप्शन
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines