Maruti Brezza को छोड़ इस SUV पर टूट पड़े ग्राहक! इसमें EV का मिलेगा ऑप्शन

बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। ब्रेजा एक दमदार गाड़ी है लेकिन ग्राहकों ने इससे ज्यादा दिलचस्पी हुंडई क्रेटा को खरीदने में दिखाई। आइये जानते हैं कैसा रहा क्रेटा के लिए बीता महीना…

hyundai creta

देश में SUVs की डिमांड खूब है। नए-नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। अप्रैल महीने में SUVs की जमकर बिक्री हुई है। मारुति सुजुकी ब्रेजा ने पिछले महीने 16,971 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि पिछले साल कंपनी ने ब्रेजा की 17,063 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार बिक्री में 1% की ग्रोथ देखने को मिली है। बेस्ट सेल्लिंग कारों की लिस्ट में यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। ब्रेजा एक दमदार गाड़ी है लेकिन ग्राहकों ने इससे ज्यादा दिलचस्पी हुंडई क्रेटा को खरीदने में दिखाई।  नतीजा, ब्रेजा को छोड़ ग्राहकों ने लपक ली क्रेटा और यह बन गई देश की बेस्ट सेलिंग गाड़ी। आइये जानते हैं पिछले महीने क्रेटा की कितनी यूनिट्स की हुई बिक्री…

जमकर बिकी हुंडई क्रेटा

पिछले महीने (अप्रैल 2025) हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी क्रेटा (Creta) की 17,016 यूनिट की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 15,447 यूनिट्स की बिक्री का था।  ऐसे में क्रेटा को YoY ग्रोथ में 10% का इजाफा देखने को मिला। इसके अलावा इसी साल मार्च में कंपनी ने इस एसयूवी की 18,059 यूनिट्स की बिक्री की थी।

हुंडई क्रेटा की कीमत और खूबियां

क्रेटा पेट्रोल वेरिएंट की कीमत एक्स-शोरूम 11.00 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इलेक्ट्रिक क्रेटा की कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस समय इलेक्ट्रिक क्रेटा के बारे में लोग जानना चाहते हैं क्योंकि जिस प्राइस और ड्राइविंग रेंज में यह कार आई है, लोग इसे खरीदने के लिए तैयार हैं। इस साल

ऑटो एक्सपो में पहले बार हुंडई ने नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को पेश किया था। इसमें दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक दिया है, जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज ऑफ़र करता है। जबकि इसका 42kWh वाला बैटरी पैक  सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा।

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस एसयूवी में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। साथ ही इसके बूट में भी जगह की कोई कमी नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ