MG Cyberster: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की रेंज और ऑप्शन दोनों बढ़ रहे हैं। इस समय बाजार में हर बजट और जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। माना रहा है कि 2030 तक देश में लोगों की पहली इलेक्ट्रिक ही होगी। हाई रेंज और हाई स्पीड कारें जल्द ही लोगों के गैराज में अपनी जगह बनायेंगी और इसकी शुरुआत अभी से हो रही है। जिस तरह पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ सबसे तेज कारें बाजार में मौजूद हैं ठीक उसी तरह दुनिया की अभी तक की सबसे तेज सुपर सुपर स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने जा रही है। JSW MG Motor India ने इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी नई Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को पेश किया था। और अब यह कार भारत में लॉन्च के लिए तैयार है…
25 जुलाई को आएगी MG की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार
भारत में 25 जुलाई को MG अपनी नई स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार Cyberster को लॉन्च करने जा रही है। डिजाइन के मामले में यह बेहद इम्प्रेस करती है। यह सॉलिड कलर्स में है जिसकी वजह से ग्राहकोण का इसकी तरफ आकर्षित होना स्वाभाविक है। लेकिन यह आम इलेक्ट्रिक कार नहीं होगी, यह प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगी। यह लंबी रेंज के साथ आएगी।
580km की रेंज
नई MG Cyberster में 77 kWh का बैटरी पैक मिलेगा जो फुल चार्ज पर 580km तक की रेंज देगा। इसमें ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के साथ आ सकती है। इतना ही नहीं नई Cyberster में दो इलेक्ट्रिक मोटर को यूज़ किया गया है जो 510hp और 725Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं। यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 km/h तक की स्पीड पकड़ सकती है। यह है स्पीड इलेक्ट्रिक कार के रूप में आएगी।
डिजाइन और इंटीरियर
नई MG Cyberster का डिजाइन स्पोर्टी और बेहद आक्रामक नजर आता है। इसमें स्लीक LED हेडलैम्प्स देखने को मिलते हैं। फ्रंट लुक वाइडर है। बैटरी को ठंडा रखने के लिए इसके बम्पर में वेंट्स दिए गये हैं। इसके रियर में C डिजाइन वाले इंटरकनेक्टेड टेल लैम्प्स काफी खूबसूरत जान पड़ते हैं। वहीं बात इंटीरियर की करें तो नई Cyberster का केबिन ना सिर्फ प्रीमियम है बल्कि रूमी और एडवांस्ड भी है।
इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग इसमें डिजिटल स्पीमीटर कंसोल दिया है। इसमें टच बटन्स भी देखने को मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आप ड्राइविंग के दौरान कर सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, ब्रेक असिस्ट और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। भारत में इसकी संभावित कीमत 60 लाख रुपये तक जा सकती है।
यह भी पढ़ें: 6.30 लाख में Renault ने लॉन्च की 7 सीटर फैमिली कार, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेगी पूरी सेफ्टी!
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
5 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
9 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
11 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines