6.30 लाख में Renault ने लॉन्च की 7 सीटर फैमिली कार, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेगी पूरी सेफ्टी!

नई Renault Triber भारत में लॉन्च हो गई है। इस बार नई ट्राइबर में कई बड़े बदलाव किये गये हैं। इसके डिजाइन और इंटीरियर को पूरी तरह से बदल दिया गया है। यह 5, 6 और 7 सीटर में ऑप्शन में आई है।

Triber launched

Renault इंडिया ने भारत में अपनी नई रेनॉल्ट ट्राइबर  को 35 नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। काफी समय से नई ट्राइबर  का भारत में इंतजार किया जा रहा था। लॉन्च से पहले भी कई कार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा जा चुका है। इस बार नई Triber पूरी तरह से बदल चुकी है। यह फैमिली को क्लास को टारगेट करती है। यह 5, 6 और 7 सीटर में ऑप्शन में आई है , आप अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट को चुन सकते हैं।

विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट

विज्ञापन

Renault Triber की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से लेकर 9.17 लाख रुपये है। इसके मैन्युअल वर्जन में 4 ट्रिम मिलते है, जबकि इजी R में केवल एक ही वेरिएंट मिलता है। अगर आप हैवी ट्रैफिक का सामना रोजाना करते हैं तो आप नई Triber का AMT वेरिएंट चुन सकते है।

विज्ञापन

डिजाइन और इंटीरियर में बड़े बदलाव

विज्ञापन

वहीं बात करें इंटीरियर की तो,गाड़ी का केबिन डुअल-टोन डैशबोर्ड के साथ है, यहां 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिलता है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में नई सीट अपहोल्स्ट्री,LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED  केबिन लाइटिंग और प्रीमियम ब्लैक-आउट डोर हैंडल्स भी शामिल हैं। नई ट्राइबर के रियर में एक नया डिजाइन किया गया बम्पर, अपडेटेड एलईडी  टेल लैंप्स, नई स्किड प्लेट,स्टाइलिश टेललैंप देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन

सेफ्टी की बात करें  तो नई ट्राइबर अब 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिसमें 6 एयरबैग्स, ESP, TPMS, EBD के साथ ब्रेक असिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर भी जोड़ा गया है, जो सेगमेंट में पहली बार उपलब्ध है। Triber में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ