MG Cyberster: सिंगल चार्ज में 400 km चलेगी यह नई इलेक्ट्रिक कार, जानें इस धांसू कार के फीचर्स

MG Cyberster price, sports cars, super cars, auto news

फाइल फोटो

विज्ञापन

MG Cyberster: MG अपनी कारों में लेटेस्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है। हाल ही में कंपनी ने चीन के शंघाई ऑटो शो में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG Cyberster को पेश किया है। इस कार में 310 bhp की पावर मोटर है। जो इसे लॉन्ग ड्राइविंग रेंज देती है।

MG Cyberster में मिलेगा लेदर-क्लैड इंटीरियर

यह कार एक बार फुल चार्ज होने में 400 km तक चलेगी।  मॉरिस गैरेज (एमजी) साइबरस्टर में लेदर-क्लैड इंटीरियर दिया गया है। इसमें सिंगल-मोटर रियर व्हील ड्राइव (RWD) लेआउट और डुअल-मोटर ओल व्हील ड्राइव (AWD) दोनों का विकल्प मिलेगा। जो कारा लवर्स को इसे लेने के लिए रोमांचित करेगी।

विज्ञापन
MG Cyberster

MG Cyberster

भारत में इस साल आएगी यह धांसू कार

फिलहाल कंपनी इस कब भारत में लॉन्च करेगी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी साल 2024 में इसे यूरोप, यूके आदि ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है। जिसके बाद यह भारत में आएगी। बता दें भारत में लगातार लग्जरी कारों की मार्केट बढ़ी है। महंगी स्पोर्ट्स कारों को देश में अलग ही सेगमेंट है।

विज्ञापन

कन्वर्टिबल फैब्रिक रूफ का फीचर मिलेगा

जानकारी के मुताबिक MG Cyberster की लंबाई 4535mm, चौड़ाई 1913mm, ऊंचाई 1329mm है। इसका व्हीलबेस 2690mm है। इसमें कन्वर्टिबल फैब्रिक रूफ और दो सीट मिलेंगी। जो इसका सबसे खास फीचर है। इसमें दो गेट है। जो ऊपर की तरफ खुलेंगे। यह गेट इसे अलग ही लुक देते हैं।

विज्ञापन

20-इंच के अट्रैक्टिव एलॉय व्हील्स मिलेंगे

कार में अग्रेसिव फ्रंट, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और चौड़े रियर हंच दिए हैं। यह एक स्पोर्ट्स कार है। इसमें 20-इंच के अट्रैक्टिव एलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसके रियर डेक ग्लॉस ब्लैक फिनिश में है और LED टेल लाइट्स हैं। इसमें स्टाइलिश लाइट और डिजाइनर बंपर मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ