हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

MG Comet EV VS Tata Tiago EV: MG की कीमत कम तो Tata स्पेस में आगे, जानें डिटेल कंपैरिजन

विज्ञापन
MG Comet EV VS Tata Tiago EV

MG Comet EV VS Tata Tiago EV:  MG Comet EV लॉन्च होने के बाद कार लवर्स इसका Tata Tiago EV से कंपैरिजन कर रहे हैं। आइए आपको दोनों कार के फीचर्स, कीमत के बारे में बताते हैं जिससे आपको अपनी पसंद की कार चुनने में आसानी हो।

MG Comet है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

MG Comet EV एक बार फुल चार्ज होने पर 230 Km तक चलेगी। कार में 17 kWh की बैटरी है। जो 41hp की पावर जेनरेट करती है और 110 Nm का अधिकतम टॉर्क देगी। आकर्षक लुक, बॉक्सी डिजाइन वाली इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। कार 3.3kW के चार्जर से 7 घंटे में फुल चार्ज होगी। कार में वॉयस कमांड है।

और पढ़िए – MG Comet EV: सबसे सस्ती ईवी कार लॉन्च, एक पिज्ज़ा की कीमत के बराबर खर्च पर महीने भर चलेगी, जानें किस डेट से बुकिंग

विज्ञापन

 

MG Comet EV

अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार  है MG Comet 

कार के साथ डिजिटल Key दी जा रही है। यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। कार में LED लाइटिंग है। यह 1,640 मिमी लंबी और 1,505 मिमी चौड़ी है। इसमें 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – MG Comet EV: इंतजार खत्म, 26 अप्रैल को लॉन्च होगी MG की सबसे छोटी ईवी कार

Tata Tiago EV में 240 लीटर का बूट स्पेस

टाटा टियागो ईवी में 19.2 KWh की बैटरी है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 250 km तक चलती है। यह 60.34 से 73.75 Bhp की पावर देती है। इसमें 240 लीटर का बूट स्पेस है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह बाजार में 8.69 लाख से 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। इसमें चार ट्रिम मिलते हैं। यह हैचबैक कार है जो 15A socket charger से करीब छह घंटे में फुल चार्ज होती है। वहीं, यह कार डीसी फास्ट चार्जर से यह 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन

 

 

सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग

इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार ट्वीटर के साथ चार स्पीकर वाला हरमन साउंड सिस्टम और ऑटो एसी फीचर दिया गया है। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज़ कंट्रोल भी है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), EBD के साथ ABS और एक रियर-व्यू कैमरा मिलता है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola