MG Comet EV: सबसे सस्ती ईवी कार लॉन्च, एक पिज्ज़ा की कीमत के बराबर खर्च पर महीने भर चलेगी, जानें किस डेट से बुकिंग

mg ne launch ki Desh ki sabse sasti EV car

MG Comet EV: MG ने सबसे सस्ती ईवी कार Comet बुधवार को लॉन्च कर दी है। 15 मई 2023 से कंपनी अपनी वेबसाइट और आधिकारिक डीलरशिप पर इसकी बुकिंग लेगी। यह कंपनी की Indonesia में बिकने वाली Wuling Air EV का इंडियन वर्जन है।

विज्ञापन

महज 519 रुपये खर्च पर महीने भर चलेगी

कंपनी का दावा है कि इसे पूरे महीने चार्ज करने के लिए महज 519 रुपये खर्च होंगे। जो कि एक पिज्ज़ा की कीमत के बराबर है। ये कॉस्ट 1,000 किलोमीटर के रन को ध्यान में रखकर कैलकुलेट किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि इसे 1 रुपये में 2 किमी तक चलाया जा सकता है। हालांकि, रनिंग कॉस्ट इलेक्ट्रिकसिटी रेट पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार में वॉयस कमांड

कार में वॉयस कमांड है। इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको केवल ‘Hello MG’ कहना होगा। कार के साथ डिजिटल Key दी जा रही है। MG Comet EV एक बार फुल चार्ज होने पर 230 Km तक चलेगी। कार में 17 kWh की बैटरी है। जो 41hp की पावर जेनरेट करती है और 110 Nm का अधिकतम टॉर्क देगी।

आकर्षक लुक और बॉक्सी डिजाइन की मिनी इलेक्ट्रिक कार

आकर्षक लुक, बॉक्सी डिजाइन वाली इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। यह इंडियन मार्केट की अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इसका सीधा मुकाबला Tata Tiago EV से है। जो 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

विज्ञापन
MG Comet EV

MG Comet EV

विज्ञापन

कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन

यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। कार में LED लाइटिंग है। यह 1,640 मिमी लंबी और 1,505 मिमी चौड़ी है।  इसमें 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। कार में दो साइड गेट और एक पीछे ही तरफ टेलगेट दिया गया है। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया जाएगा। कार की स्टीयरिंग पर दाएं तरफ वॉयस कमांड और अन्य कंट्रोल दिए गए हैं।

धांसू कलर ऑप्शन दिए गए 

इसके फ्रंट और रियर में LED strips दिए गए हैं। इसमें छोटे पहिए, बड़ा क्वार्टर ग्लास जिससे इसकी boxy appearance आती है। एमजी कॉमेट ईवी को तीन सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है, जिसमें व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर का ऑप्शन है। कॉमेट ईवी पर दो डुअल-टोन विकल्प भी हैं इसमें ब्लैक रूफ के साथ ग्रीन और ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ