हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MG Comet EV: MG ने अपनी EV कार से उठाया पर्दा, यहां जानें कार की कीमत, फीचर और सब कुछ

विज्ञापन
MG Comet EV

MG Comet EV: कार कंपनी MG ने अपनी EV कार से गुरुवार को पर्दा उठा दिया। कंपनी ने इसे Comet नाम दिया है। भारतीय बाजार के अनुसार इसे एक किफायती इलेक्ट्रिक कार बनाया गया है। कार को एक बॉक्स लुक दिया गया है।

कार में दो साइड गेट और एक पीछे ही तरफ टेलगेट

कार में दो साइड गेट और एक पीछे ही तरफ टेलगेट दिया गया है। इसकी लंबाई 2.9 मीटर है। कार में 2,010mm का व्हीलबेस दिया गया है। कार के सामने की तरफ रैपराउंड स्ट्रिप दी गई है। इसमें एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स लगया है। कार में अलॉय व्हील विंडो लाइन और बॉडी पर कैरेक्टर लाइंस मिलेंगे।

और पढ़िए – Kia EV9: महज 7 मिनट में होगी चार्ज, सभी ईवी कारों से पावरफुल बैटरी, जानें कीमत  

विज्ञापन

MG Comet EV

सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर तक की रेंज

कंपनी के मुताबिक कार चार कलर ऑप्शन के साथ आएगी। कंपनी का दावा है कि कार सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर तक की रेंज देगी। हालांकि कंपनी ने इसमें कौन सा बैटरी पैक दिया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 20-25kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है। जो  68hp की पावर जेनरेट करने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन

कार का नाम मशहूर ब्रिटिश हवाई जहाज से प्रेरित

बताया जा रहा है कि कार में 10.25 इंच का स्क्रीन दिया जाएगा। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स होंगे। कार इस साल के मध्य तक बाजार में उपलब्ध होगी और इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी। कंपनी ने बताया कि इसका नाम  साल 1934 की मशहूर ब्रिटिश हवाई जहाज से प्रेरित है, जिसने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैकरॉबर्टसन एयर रेस में हिस्सा लिया था।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola