MG Comet EV का ये खास एडिशन जल्द होगा लॉन्च, ग्राहकों को मिलेगा कुछ नया
MG Comet EV Blackstorm Edition में कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसकी बैटरी और मोटर के अलावा डिजाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

MG Comet EV Black Storm Edition: ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG भारत में अब अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार Comet EV को Black storm Edition के साथ लॉन्च कर सकती है। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनी ऐसा कदम उठा रही है। Comet EV अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलरकार भी है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिलेगा। अगर आप भी एक किफायती इलेक्ट्रिक कार ख़रीदने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन इस साल लॉन्च कर इ की तैयारी कर रही है। नया मॉडल कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी को नहीं दिया गया है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक MG Comet EV Blackstorm Edition में कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसकी बैटरी और मोटर के अलावा डिजाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें MG Gloster और Hector के Blackstorm Edition की तरह ही ब्लैक पेंट स्कीम के साथ रेड इन्सर्ट दिया जाएगा। इसी थीम को इंटीरियर में भी देखा जा सकेगा। ब्लैकस्टॉर्म एडिशन वाली गाड़ी में इसकी बैजिंग को भी दिया जाएगा।

MG Comet EV में 17.3 kWh की क्षमता की बैटरी को ऑफर किया जाता है। जिसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से 41bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क मिलता है। कॉमेट ईवी को 6.99 लाख रुपये से लेकर 9.83 लाख रुपये तक जाती है। Blackstorm Edition की कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है। सेफ्टी के लिए इस कार में एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स और हिल होल्ड की भी सुविधा मिलेगी। देखने होगा नया एडिशन ग्राहकों को कितना पसंद आता है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.