MG Cloud EV Launch: अगर आपका प्लान एक मिड साइड इलेक्ट्रिक कार/एसयूवी खरीदने का है तो थोड़ा सा इंतज़ार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। भारत में इस साल कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने जा रही हैं, जिनमें बढ़िया रेंज के साथ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और आरामदायक का ड्राइविंग का अनुभव मिलेगा। एमजी मोटर इसी साल अपनी नई इलेक्ट्रिक Cloud EV को लॉन्च करने जा रही है जो सीधे तौर पर Tata Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी। वैसे टाटा के मुकाबला MG की कारें ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम होती हैं।
बैटरी और रेंज
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई MG Cloud EV में 50 kWh की बैटरी मिलेगी जो फुल चार्ज में 450 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। इसमें 134 hp की पावर मिल सकती है। भारत में इस मॉडल की कीमत 20 लाख रुपये से कम हो सकती है। इसमें कई वेरिएंट आपको मिल सकते हैं।
डिजाइन और फीचर्स
नई MG Cloud EV का डिजाइन इसका प्लस पॉइंट साबित होने वाला है। इसके इंटरनेशनल वर्जन की कुछ तस्वीरें पहले से ही मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि भारत में भी कंपनी इसी डिजाइन को फॉलो करेगी। सामने से यह बेहद खूबसूरत नजर आती है। इसके फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल दी गई हैं। इसके इंटीरियर में भी कई अच्छे फीचर्स आपको देखने को मिल सकते हैं। यहां पर डिजिटल मीटर कंसोल, रियर AC वेंट्स, Dual जोन AC, एयर प्यूरीफायर और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Cloud EV के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई में 4.3 मीटर के आस-पास हो सकती है, जिससे मेट्रो सिटी में इसे चलाना आसान होगी। इसमें 2700 mm का व्हीलबेस मिल सकता है। अब ज्याद व्हीलबेस होने की वजह से केबिन अरामदायक रहता है साथ ही स्पेस भी बढ़िया मिलता है। MG इंडियन मॉडल के सस्पेंशन औए टायर साइज़ में बदलाव कर सकती है और इन्हें भारतीय सड़कों के हिसाब से फिट किये जायेंगे।
यह भी पढ़ें: Most Unsafe Cars: बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है ये 5 कारें, लेकिन हर महीने बिकती हैं जमकर
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines