MG Cloud EV spied testing details in hindi: बाजार में इन दिनों मिड लेवल की हैचबैक गाड़ियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं। अब एमजी मोटर्स इस सेगमेंट में अपनी नई कार लेकर आने वाला है। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक Crossover होगी, जो प्राइस रेंज और फीचर्स में कंपनी की Comet और ZS EV के बीच का वेरिएंट होगा। यह न्यू जनरेशन कार होगी, जिसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे।
कार में 2700 mm का व्हीलबेस
यह कार 2700 mm के व्हीलबेस के साथ आएगी, व्हीलबेस कार के अगले पहिए से पिछले पहिए के बीच की दूरी दूरी को कहते हैं। दमदार व्हीलबेस के कारण यह कार खराब रास्ते पर आराम से निकल जाएगी। कार में बोनट और बंपर पर लाइट दी गई हैं। यह कार बॉडी कलर बंपर फ्रंट चार्जिंग पॉइंट के साथ मिल सकती है। कार में अलॉय व्हील और हाई क्लास इंटीरियर लुक मिलेगा।
कार में एलईडी हेडलाइट और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की लॉन्च डेट की जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि यह कार इस साल त्यौहारी सीजन में नवंबर तक लॉन्च हो सकती है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जाएगी। कार में एलईडी हेडलाइट और बड़ी टेललाइट मिलेगी। कार की रियर सीट पर आरामदायक लेग स्पेस मिलेगा। यह कार बड़े बूट स्पेस और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ आएगी।
MG Cloud EV
MG Cloud EV स्पेसिफिकेशन
इसमें 37.9kWh और 50.6kWh दो बैटरी पैक मिल सकते हैं। यह स्टाइलिश कार सिंगल चार्ज पर लगभग 460 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। कार की लंबाई 4.3 मीटर की होगी, यह कार दिखने में हाई क्लास लुक देती है। इसमें हाई कम्फर्ट सीट और armrest दिया गया है। कार में हाई पिकअप के लिए 134 hp की पावर मिलेगी। इसमें ऑटो एसी और पावर विंडो मिलेंगे। कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज, सीट बेल्ड रिमाइंडर और ओवर स्पीड अलर्ट का फीचर मिलेगा।
कार में 12 कलर ऑप्शन और 16 इंच के अलॉय व्हील
बाजार में एमजी मोटर्स की ये नई कार Tata Nexon EV और Mahindra XUV400 को टक्कर देगी। महिंद्रा की कार की बात करें तो यह कार दो बैटरी पैक 34.5 और 39.4 kWh के साथ ऑफर की जाती है। इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में सिंगल चार्ज पर 375 और 456 km की ड्राइविंग रेंज आसानी से निकल जाती है। फास्ट चार्जर से यह कार 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस कार में 12 कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं, कार में 150bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट होती है।
महिंद्रा EV कार में मिलते हैं यह फीचर्स
- सात इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
- छह एयरबैग और रिवर्स पार्किंग कैमरा
- कैमरा और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील
- कार का बेस मॉडल 15.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
- एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप
- 16 इंच के अलॉय व्हील और दो वेरिएंट
ये भी पढ़ें: 17 जुलाई को लॉन्च होगी ये बिग साइज SUV, टोयोटा की Innova और Fortuner को देगी टक्कर
ये भी पढ़ें: Hyundai I40 हैचबैक कार, Fronx से कैसे अलग? 45 लीटर का फ्यूल टैंक और 16 इंच के अलॉय व्हील
ये भी पढ़ें: Tata Nexon EV को टक्कर देने आई VinFast VF E34, ड्राइविंग रेंज 318 Km और हाई क्लास फीचर्स
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
1 day agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines